Pentagon Bus Crash: अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौंका दिया। ऑफिस टाइम के दौरान हुई इस जोरदार टक्कर में दो कम्यूटर बसें आमने-सामने भिड़ गईं, जिसमें कम से कम 23 लोग घायल हो गए। हैरानी की बात यह है कि घायलों में 10 कर्मचारी रक्षा विभाग से जुड़े बताए जा रहे हैं।
और पढ़ें: पैर कटा, चेहरा जला… हमले में घायल मोजतबा खामेनेई की अब होगी प्लास्टिक सर्जरी! Mojtaba Khamenei News
सुबह 7:20 बजे मचा हड़कंप | Pentagon Bus Crash
यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7:20 बजे हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग दफ्तरों के लिए निकलते हैं। Pentagon Force Protection Agency के मुताबिक, OmniRide और Fairfax Connector की बसें ‘मेट्रो एक्सेस रोड’ पर अचानक टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि बसों को भारी नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद चीख-पुकार सुनाई देने लगी और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
Pentagon Station: Pentagon Transit Center is temporarily closed due to a police investigation. Bus service has been temporarily moved to Pentagon City Station.
— Metrorail Info (@Metrorailinfo) April 24, 2026
BREAKING: Bus crash near Pentagon injures 23, including 10 Department of War personnel
— Fox News (@FoxNews) April 24, 2026
23 घायल, 18 को अस्पताल में भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि कुल 23 लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। इनमें से 18 यात्रियों को गंभीर चोटों के चलते आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि 5 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।
— Metro Transit Police (@MetroTransitPD) April 24, 2026
पेंटागन की ओर से पुष्टि की गई है कि घायलों में 10 कर्मचारी उनके विभाग से संबंधित हैं, जिससे इस घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।
जांच में जुटी एजेंसियां
घटना के बाद पेंटागन पुलिस और Pentagon Force Protection Agency ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर ड्राइवर की लापरवाही इसकी वजह बनी। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
ट्रांजिट सेंटर बंद, यात्रियों को हुई परेशानी
इस हादसे के चलते Pentagon Transit Center को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। साथ ही, Pentagon Metro Station के आसपास की आवाजाही पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सभी बस सेवाओं को Pentagon City स्टेशन की ओर डायवर्ट कर दिया गया था, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, स्थिति सामान्य होने के बाद सुबह करीब 10:45 बजे बस सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।
सुरक्षा पर उठे सवाल
पेंटागन जैसे हाई-सिक्योरिटी इलाके के पास हुए इस हादसे ने सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले को देख रही हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।



























