Gaziabad Crime : Gaziabad में अपराधी बेख़ौफ़, युवती को सरेआम ज़िंदा जलाया, जानिए पूरा मामला!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 जून 2022, 05:30 AM Updated: 30 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद (Gaziabad) में बुधवार रात दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। एक युवती की सरेआम हत्या करके पहचान छिपाने की नीयत से उसकी लाश को पूरी तरीके से जला दिया गया है। कविनगर थाना क्षेत्र में पुलिस बूथ से चंद कदमों की दूरी पर इस युवती की अधजली लाश पुलिस को मिली है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  कविनगर (Kavinagar) के  CO अविनाश कुमार के अनुसार,  कविनगर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के पास बुधवार रात करीब 10 बजे एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो चेहरा जला हुआ था। ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ज्वलनशील पदार्थ से पहचान छिपाने के लिए युवती का चेहरा जलाया गया हो। उसकी उम्र करीब 25 साल के आसपास लग रही थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बता दें , पुलिस को जहां इस युवती की लाश मिली है, वहां आसपास जलने के कोई निशान नहीं है। जबकि युवती के कपड़े पूरी तरह जले हुए हैं। यदि मौके पर ही लाश जलाई गई होती तो जमीन पर भी जलने के निशान होते। ऐसे में यह भी आशंका लग रही है कि युवती की कहीं और हत्या करके लाश जलाई गई और फिर उसे यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस शव मिलने से एक घंटे पहले की सभी सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है, ताकि कहीं से कुछ भी क्लू मिल सके।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

गाजियाबाद (Gaziabad) पुलिस के बाद फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। आसपास देखा कि कहीं युवती को किसी बोरे या बैग में रखकर न लाया गया हो, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। फील्ड यूनिट ने मौके के फोटो खींचे। वहां महिला के जले हुए कपड़ों के हिस्से मिले। इनके नमूने लिए गए। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने रात में ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र की लापता महिलाओं की डिटेल निकलवाएं। लोनी, मसूरी, सिहानी गेट में बात की गई। यहां से महिला लापता बताई गई हैं। पुलिस 25 से 30 साल की लापता महिलाओं के बारे में जानकारी कर रही है।

गाजियाबाद में अपराधों में इजाफा 

बीते कुछ दिनों में Gaziabad में अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहें हैं। क्यूंकि ठीक इसी तरह की घटना दो महीने पहले लोनी में हो चुकी है। वहां दिल्ली से लाकर महिला का शव फेंका गया था। उसका चेहरा भी झुलसा दिया गया था ताकि शिनाख्त नहीं हो सके। वह महिला काफी दिनों तक लोनी क्षेत्र में ही किराए पर रही थी। शिनाख्त होते ही मामले का खुलासा हो गया था। वहीँ कल के ही दिन यानि बुधवार रात को लोनी क्षेत्र में एक टेंट व्यापारी को गोली मारी गई थी। इससे पहले 27 जून को एक ज्वेलर्स से 18 लाख रुपए लूटे गए। 28 जून को वसुंधरा क्षेत्र में घर में घुसकर दिनदहाड़े लाखों रुपए की लूट हुई।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds