Health Tips: आज की तेज रफ्तार जिंदगी, बढ़ता वर्क स्ट्रेस और बिगड़ा खान-पान युवाओं में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैं। अक्सर 20 से 30 साल के लोग सोचते हैं कि वे पूरी तरह फिट हैं, लेकिन कई बीमारियां चुपचाप शरीर में घर कर जाती हैं। वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर हेल्थ टेस्ट कराना किसी भी बड़े खतरे को रोकने का सबसे आसान तरीका है।
पुरुषों के लिए छह जरूरी टेस्ट | Health Tips
- लिपिड प्रोफाइल (Lipid Profile)
यह टेस्ट कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बताता है। कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच यह नसों में ब्लॉकेज का समय पर पता लगाने में मदद करता है। - ब्लड शुगर (HbA1c)
यह टेस्ट पिछले तीन महीनों का औसत शुगर लेवल दिखाता है। खराब डाइट और लाइफस्टाइल के कारण युवाओं में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। - लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT)
बाहर का खाना और शराब लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह टेस्ट फैटी लिवर या इंफ्लेमेशन जैसी समस्याओं का पता लगाने में मदद करता है। - ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग
हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है। नियमित जांच से हाइपरटेंशन और उससे होने वाले हार्ट या किडनी डैमेज को रोका जा सकता है। - विटामिन D और B12 टेस्ट
डेस्क जॉब और धूप की कमी के कारण इनकी कमी आम है। यह हड्डियों और नसों की सेहत के लिए जरूरी है। - किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT)
क्रिएटिनिन और यूरिन टेस्ट के जरिए किडनी की स्थिति का पता चलता है और भविष्य में किडनी फेलियर जैसी गंभीर स्थिति से बचाव होता है।
महिलाओं के लिए छह जरूरी टेस्ट
- थायराइड प्रोफाइल (TSH)
हार्मोनल असंतुलन और वजन बढ़ने का मुख्य कारण थायराइड होता है। यह टेस्ट मेटाबॉलिज्म और एनर्जी लेवल को ट्रैक करने में मदद करता है। - आयरन और हीमोग्लोबिन (CBC)
एनीमिया की समस्या महिलाओं में आम है। इससे थकान और कमजोरी होती है। CBC टेस्ट इसे पहचानने में मदद करता है। - पेप स्मियर टेस्ट
यह सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए जरूरी है। 25 साल की उम्र के बाद इसे नियमित अंतराल पर कराना चाहिए। - पेल्विक अल्ट्रासाउंड
PCOD और PCOS जैसी समस्याओं के लिए यह स्कैन बहुत उपयोगी है। - बोन डेंसिटी टेस्ट
महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी जल्दी होती है। यह टेस्ट ऑस्टियोपोरोसिस के शुरुआती संकेत पकड़ता है। - ब्लड शुगर और इंसुलिन टेस्ट
हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा अधिक होता है, जो आगे चलकर डायबिटीज और पीसीओडी को ट्रिगर कर सकता है।
समय पर सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार
विशेषज्ञों का कहना है कि 20-30 साल की उम्र में करियर और भविष्य की भागदौड़ में सेहत की अनदेखी सबसे महंगी पड़ सकती है। छोटे लक्षणों को नजरअंदाज करना बाद में बड़ी मेडिकल इमरजेंसी का रूप ले सकता है।
समय पर किए गए हेल्थ टेस्ट संभावित बीमारियों की शुरुआती चेतावनी देते हैं और इलाज को आसान बनाते हैं। इसलिए अपने और परिवार के लिए नियमित हेल्थ चेकअप को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।




























