LPG booking: साइबर ठगों से रहे सावधान! LPG संकट के बीच गैस बुकिंग के नाम पर हो सकती है ठगी

Shikha Mishra | Nedrick News India Published: 13 Mar 2026, 11:26 AM | Updated: 13 Mar 2026, 11:26 AM

LPG booking: दुनिया भर में जारी युद्ध के कारण एलपीजी संकट ने जहां एक तरफ आम जनता की चिंता बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराधियों ने इस आपदा में भी ठगी का अवसर तलाश लिया है। दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। खासकर कमर्शियल गैस सप्लाई प्रभावित होने से रेस्टोरेंट और होटल कारोबार को बड़ा नुकसान हो रहा है, वहीं शहरों में घरेलू सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगने लगी हैं।

इसी स्थिति का फायदा उठाने के लिए साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए सावधान रहने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि अगर गैस एजेंसी के नाम पर सिलेंडर बुकिंग से जुड़ा कोई कॉल, मैसेज या लिंक आए तो तुरंत सतर्क हो जाएं। भूलकर भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना OTP किसी के साथ साझा करें।

Also Read: Hansika Motwani Marriage Controversy: कभी अपनी ही सहेली का घर तोड़ के बनी थी सौतन, आज खुद का उजड़ गया घर

गैस बुकिंग के नाम पर हो सकती है ठगी

पुलिस के मुताबिक ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर लोगों को फोन करते हैं। वे कहते हैं कि ईरान में युद्ध या सप्लाई चेन में दिक्कत के कारण गैस की भारी कमी आने वाली है, इसलिए तुरंत सिलेंडर बुक करा लें। इसके बाद ठग लोगों को फर्जी मैसेज या व्हाट्सएप लिंक भेजते हैं। इन मैसेज में लिखा होता है कि जल्दी सिलेंडर बुक करें, नहीं तो स्टॉक खत्म हो जाएगा या फास्ट डिलीवरी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और एडवांस पेमेंट करें।

लिंक पर क्लिक करते ही शुरू होता है खेल

जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है, एक फर्जी वेबसाइट खुल जाती है जो दिखने में बिल्कुल असली गैस एजेंसी जैसी लगती है। वहां बैंक डिटेल्स, कार्ड नंबर या UPI के जरिए एडवांस पेमेंट मांगा जाता है। जैसे ही व्यक्ति पेमेंट के लिए अपना पिन (PIN) या OTP डालता है, ठग पूरा बैंक खाता खाली कर देते हैं। सिलेंडर तो दूर, उस नंबर से दोबारा संपर्क करना भी मुमकिन नहीं होता।

Also Read: Electricity subsidy news: सावधान! बिजली सब्सिडी जल्द ही हो सकती है बंद, अब खाली घरों को भी भरना होगा फिक्स्ड चार्ज

तेल कंपनियों ने क्या कहा?

सरकारी तेल कंपनियों जैसे Indian Oil (इंडेन), Bharat Petroleum (भारतगैस) और Hindustan Petroleum (एचपी गैस) ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कोई बड़ी किल्लत नहीं है। आपूर्ति सुचारू है और आमतौर पर बुकिंग के 2 से 3 दिनों के भीतर डिलीवरी की जा रही है। कंपनियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत (Unauthorized) लिंक या फोन कॉल पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक मोबाइल ऐप या डीलर के माध्यम से ही बुकिंग और भुगतान करें।

दिल्ली पुलिस की सलाह

Delhi Police ने लोगों को सलाह दी है कि सिलेंडर हमेशा आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या IVRS नंबर से ही बुक करें। उदाहरण के लिए इंडेन गैस के लिए आधिकारिक बुकिंग नंबर 7718955555 है। इसके अलावा किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। अगर किसी को साइबर ठगी का शक हो तो तुरंत 1930 (नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन) पर कॉल करें या Indian Cyber Crime Coordination Centre की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds