Raghav Chadha Parliament Speech: संसद में गूँजा रिचार्ज का मुद्दा राघव चड्ढा ने खोली मोबाइल कंपनियों की पोल, पूछा- साल में 13 बार रिचार्ज क्यों?

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

Raghav Chadha Parliament Speech: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Rajya Sabha MP Raghav Chadha) लगातार संसद में जनता से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं और उस पर खुलकर बोलते भी नजर आते हैं, पहले उन्होंने एयरपोर्ट (Airpot) पर महंगे खाने का मुद्दा उठाया, फिर खाने में मिलावट का, अब सदन में प्रीपेड मोबाइल कस्टमर्स से जुड़ा मुद्दा लेकर आ गए हैं..उनका कहना है कि मौजूदा रिचार्ज सिस्टम आम लोगों के साथ एक छिपी हुई लूट जैसा है, क्योंकि यूजर्स को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है. आपको बता दें कि ज्यादातर प्रीपेड मोबाइल प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी (Prepaid mobile plan with 28 days validity) के साथ आते हैं. यानी सालभर में यूजर को 12 बार नहीं बल्कि 13 बार रिचार्ज करने पड़ते हैं.

Also Read: Montello Italy Sikh Memorial: इटली को नाजियों से बचाने वाले सिख सैनिकों की बहादुरी का किस्सा, जहाँ आज भी क्यों पूजे जाते हैं सिख सैनिक?

एक साल में 13 रिचार्ज क्यों?

राघव चड्ढा का कहना है कि अगर प्लान सच में मंथली है तो इसकी वैलिडिटी 30 या 31 दिन होनी चाहिए. 28 दिन का प्लान होने की वजह से ज्यादा रिचार्ज करना पड़ता है, जिससे कंपनियों को ज्यादा कमाई होती है, इसके अलावा उनका कहना है कि अगर किसी यूजर का रिचार्ज खत्म हो जाता है तो आउटगोइंग कॉल (outgoing call) बंद होना समझ में आता है. लेकिन इनकमिंग कॉल (incoming calls) भी बंद हो जाती है..उनके मुताबिक यह एक बड़ी समस्या है. क्योंकि मोबाइल नंबर आज बैंकिंग, OTP, सरकारी सेवाओं और नौकरी से जुड़े कॉल के लिए जरूरी हो चुका है.

Also Read: Rakesh Singh Yedia: किसानों का भुगतान रोकना पड़ा भारी, YEIDA सीईओ राकेश सिंह की बड़ी कार्रवाई

राघव चड्ढा ने की सरकार से मांग

ऐसे में रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग कॉल बंद होना लोगों को मुश्किल में डाल देता है. राघव चड्ढा ने सरकार और टेलीकॉम कंपनियों से अपील की है कि रिचार्ज प्लान को ज्यादा पारदर्शी और उपभोक्ता-हितैषी बनाया जाए. इतना ही नहीं राघव चड्ढा एक और मांग करते हुए यह कहा कि मोबाइल नंबर आखिरी रिचार्ज के बाद कम से कम तीन साल तक डीएक्टिवेट न किए जाएं.

यूज़र्स के लिए कम कीमत वाले प्लान

टेलीकॉम ऑपरेटरों को उन यूज़र्स के लिए कम कीमत वाले “इनकमिंग-ओनली” प्लान लाने चाहिए, जिन्हें अपने नंबर सिर्फ़ ज़रूरी कॉल, OTP और सरकारी सेवाओं के लिए एक्टिव रखने की ज़रूरत है. फिलहाल इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया और टेक सेक्टर में बहस तेज हो गई है. कई लोग इसे टेलीकॉम कंपनियों की रणनीति बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह बिलिंग सिस्टम की वजह से अपनाया गया मॉडल है.

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds