Khamenei death impact on India: खामेनेई की मौत के बाद भारत में हाई अलर्ट, गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया सतर्क

Shikha Mishra | Nedrick News Iran Published: 02 मार्च 2026, 05:01 PM Updated: 02 मार्च 2026, 05:01 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Khamenei death impact on India: ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की अमेरिकी-इजरायली (American-Israeli) हमले में मृत्यु के बाद पश्चिम एशिया में गहराते सुरक्षा संकट को देखते हुए भारत में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 फरवरी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने आशंका जताई है कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का असर देश की आंतरिक कानून-व्यवस्था पर पड़ सकता है, जिसके चलते सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को विशेष निगरानी बरतने को कहा गया है।

और पढ़े: Israel Surgical Strike: 8:15 का वो वार: कैसे इजरायल ने खुफिया जाल, AI और स्टेल्थ जेट्स से किया सटीक हमला?

दूतावासों और संवेदनशील जगहों पर बढ़ी सुरक्षा

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सरकार ने साफ कहा है कि भारत की जमीन का इस्तेमाल किसी भी विदेशी गुट द्वारा टकराव या तनाव फैलाने के लिए नहीं होने दिया जाएगा। इसी के तहत दिल्ली में मौजूद विदेशी दूतावासों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासतौर पर अमेरिकी और इज़रायली दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों, यहूदी संस्थानों और विदेशी पर्यटकों की आवाजाही वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

साथ ही ईरानी सांस्कृतिक केंद्रों को भी सुरक्षा घेरे में लिया गया है। पुलिस को सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध वस्तुओं की जांच करने और किसी भी तरह की अफवाह या फेक न्यूज को तुरंत रोकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मुख्य मकसद यही है कि विदेशी मिशनों की सुरक्षा में कोई चूक न हो और देश में शांति बनी रहे।

और पढ़े: Taliban Airstrike Pakistan| रावलपिंडी दहला, सरहद पर बढ़ा तनाव! तालिबान का दावा: नूर खान बेस समेत कई पाक ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

सोशल मीडिया और धार्मिक सभाओं पर नजर

सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखे हुए हैं। प्रो-ईरान या एंटी-ईरान समर्थकों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर कोई भी गतिविधि देश की आंतरिक शांति को प्रभावित करती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। धार्मिक सभाओं में भड़काऊ भाषण या उकसाने वाले बयान न हों, इसके लिए भी पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है। अगर कहीं प्रदर्शन या विरोध होता है, तो उसे कानून-व्यवस्था की समस्या बनने से पहले ही नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या है सरकार के संदेश

कुल मिलाकर आयतुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत ने न केवल पश्चिम एशिया बल्कि पूरी दुनिया में अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है। भारत, जिसके ईरान और इज़रायल दोनों के साथ गहरे रणनीतिक और आर्थिक संबंध हैं, इस समय बेहद सतर्कता बरत रहा है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों की यह मुस्तैदी सुनिश्चित करती है कि वैश्विक युद्ध के इस तनाव का साया भारत की आंतरिक शांति और भाईचारे पर न पड़े। सरकार की प्राथमिकता अब विदेशी दूतावासों की सुरक्षा के साथ-साथ खाड़ी देशों में रह रहे लाखों भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds