कुछ ऐसे Serial Killers की कहानी, जिनके बारे में जानकर कांप उठेंगे आप!

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो आम लोगों से बिलकुल अलग होते हैं। हालांकि वो अलग अपनी अलग तरह की काबीलियत के कारण भी हो सकते हैं, लेकिन हां कुछ लोग अपनी वहशी और राक्षसी स्वभाव के कारण भी दुनिया से अलग थलग लगने लगते हैं। ज्यादा मत सोचिए हम बात कर रहे हैं सीरियल किलर्स की जिनका मकसद ही खून होता है। जो इतने सनकी हो जाते हैं कि किसी को भी बख्श नहीं सकते। आज हम कुछ सीरियल किलर्स के बारे में जानेंगे, जिनके बारे में जानकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। कुछ ऐसे सीरियल किलर्स के बारे में आइए जानते है जिनके किए गए जुर्म होश उड़ा देने वाले है।

गिल्स दे रेज

साल 1404 में पैदा हुआ गिल्स दे रेज, फ्रांस के एक अमीर घराने से ताल्लुक रखता था। जिसे आधुनिक इतिहास का सबसे पहले पहला सीरियल किलर माना गया। सीरियल किलिंग करने से पहले गिल्स दे रेज सेना में मिलिट्री कैप्टन के तौर पर तैनात था। गिल्स दे रेज पर कई तरह के आरोप थे जैसे कि जवान बच्चों को पीटने का आरोप खासकर लड़कों को, यातनाएं देने का आरोप और तो और उनका शोषण करने तक का उस पर आरोप था। उसके बाल सुनहरे थे और वो लड़कों को अपने घर ले जाता। उनका बेरहमी से रेप करता और फिर उनको एक झटके में मौत के घाट उतार देता।

रिचर्ड ट्रेंनटन चेज 

सीरियल किलर रिचर्ड ट्रेंनटन चेज ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में छह लोगों की हत्या महज एक महीने में ही कर डाली थी। कैलिफोर्निया में वो इतना कुख्यात हो गया कि उसका नाम द वैम्पायर रखा गया। रिचर्ड की क्रूरता की सारी हदें तब पार हो जाती जब वो अपने शिकार को मौत के घाट उतार देने के बाद बड़ी घिनौने तरीके से उसका खून पी जाता था।

जॉन हेग 

एसिड बाथ मर्डरर के नाम से जॉन हेग काफी कुख्यात था, जिस पर इंग्लैंड में छह लोगों के मर्डर करने का आरोप लगाया गया, लेकिन बाद में उसने नौ हत्या की बात को मानी। आखिर वो हत्याओं को अंजाम कैसे देता था। दरअसल, उसका हत्या करने का तरीका और सीरियल किलर्स से बेहद अलग था। पहले तो वो लोगों पर जमीन-जायदाद के लिए दबाव डालता। फिर उनके शरीर को सल्फ्यूरिक एसिड से घुला देता। उसके शिकार हुए लोगों के शव को तो कई बार पुलिस शिनाख्त ही नहीं कर पाती। शवों की पहचान करने में पुलिस के होश उड़ जाते।

जावेद इकबाल मुगल

लाहौर के जावेद इकबाल मुगल को 100 से ज्यादा लोगों की हत्या का दोषी पाया गया जिसे जावेद इकबाल मुगल ने बस 18 महीने में ही अंजाम दिया था। एक बच्चे को इकबाल ने सड़क से उठाया और उसको ड्रग दे दिया। फिर उसका रेप किया और गला दबाकर उसकी जान निकाल ली। इतने पर उसका मन नहीं भरा तो उसने उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए और फिर उनको हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरे एक टब में डाला जिससे शव पूरी तरह से नष्ट हो गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds