Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो आते हैं, जिन्हें देखते ही देखते पूरा इंटरनेट दीवाना हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का चाय पीते-पीते अचानक जोर-जोर से हंसता है और उसकी हंसी इतनी फनी और मज़ेदार है कि लोग इसे बार-बार देखने पर मजबूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वायरल वीडियो का असली क्रेडिट किसी बड़े स्टार को नहीं, बल्कि एक आम क्रिएटर ‘लड्डू नायक’ को जाता है? और राजा नाम के इस लड़के का खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट तक नहीं है!
वायरल वीडियो का असली क्रेडिट (Viral Video)
दरअसल काफी लोगों को लगता है कि यह लड़का खुद इंस्टाग्राम पर एक्टिव है, लेकिन सचाई कुछ अलग है। इसका क्रेडिट जाता है ‘लड्डू नायक’ को। लड्डू नायक पेशे से ड्राइवर हैं, लेकिन साथ ही एक कंटेंट क्रिएटर भी हैं। वह अक्सर अपने आसपास के फनी और रैंडम मोमेंट्स रिकॉर्ड करके अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट करते रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने राजा की यह हंसी वाला वीडियो पहली बार अपने अकाउंट पर अपलोड किया।
ये जो चाय पीते-पीते अचानक हंसने वाला बंदा है
जिसकी हंसी पर पूरा इंटरनेट दीवाना हो गया है ,आपको पता है ये वीडियो किसकी है और इस लड़के का नाम क्या है?
और पहली बार ये किसने अपने आईडी पर डाली थी?सबको लगता है ये बंदा खुद इंस्टाग्राम पर है 📱, लेकिन उसका खुद का कोई भी… pic.twitter.com/CvNCvu3XSz
— Taj Ansari (@TajAnsari785696) February 13, 2026
वीडियो अपलोड होते ही देखते ही देखते वायरल हो गया और इसके व्यूज 36 मिलियन+ पार कर गए। लोग राजा की हंसी को इतना मजेदार और यूनिक मान रहे हैं कि इसे मीम्स और शॉर्ट्स के रूप में हर जगह शेयर किया जाने लगा।
राजा कौन हैं?
वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम बताया जा रहा है ‘राजा’। सोशल मीडिया पर उनका कोई खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है। मतलब, आप सीधे राजा को इंस्टाग्राम पर नहीं ढूंढ पाएंगे। राजा की सारी फनी और वायरल वीडियो केवल लड्डू नायक की आईडी पर ही मौजूद हैं। यही कारण है कि अगर आप राजा के हंसी वाले वीडियो या अन्य मजेदार पल देखना चाहते हैं, तो आपको लड्डू नायक का अकाउंट ही विजिट करना होगा।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
लोगों ने राजा की हंसी को इतना पसंद किया कि यह वीडियो कई जगह मीम्स, रील्स और शॉर्ट्स के रूप में वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स लिखते हैं कि राजा की हंसी इतनी नैचुरल और फनी है कि इसे देखकर आपको अपने आप हंसी आ जाएगी। यही वजह है कि यह वीडियो इतना वाइरल हो रहा है।
लड्डू नायक का योगदान
लड्डू नायक का इंस्टाग्राम अकाउंट इस वीडियो के लिए केंद्र बिंदु बन गया है। उनके अकाउंट पर लगातार ऐसे फनी और रैंडम मोमेंट्स पोस्ट होते रहते हैं, जो मिलियंस व्यूज हासिल करते हैं। राजा की हंसी वाला वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुआ और इसे देखकर लोग मज़े लेने के साथ-साथ इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर रहे हैं।
और पढ़ें: Stray dog attack: डॉग बिहेवियर एक्सपर्ट ने सिखाई आवारा कुत्तों से बचने की ट्रिक, वीडियो वायरल





























