Trending

Attack on Rohit Shetty home: सलमान खान से रोहित शेट्टी तक आखिर क्यों बॉलीवुड का ‘जानी दुश्मन’ बन गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग?

Shikha Mishra | Nedrick News
Mumbai
Published: 02 Feb 2026, 10:22 AM | Updated: 02 Feb 2026, 10:23 AM

Attack on Rohit Shetty home: ऐसा लगता है कि बॉलीवुड (Bollywood) फिर से अपने नाइनटीज के टाइम में लौट रहा है जब पूरा बॉलीवुड अंडरवर्ल्ड के इशारों पर चलता था। हालांकि आज भी उनका असर है लेकिन पहले ही तरह उनकी इंवोल्वमेंट की खबरें कम आती है। लेकिन हाल के कुछ समय में फिर से बॉलीवुड से अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन तेज हो रहा है, लेकिन इस बारये कमेक्टन दोस्ती नहीं दुश्मनी पैदा कर रहा है। करीब 1 साल से ज्यादा हो गया है जब लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से भाईजान सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी।

काफी विवाद हुआ था..सलमान की सुरक्षा चाक चौबंध कर दी गी थी..लेकिन क्या आप ये जानते है कि केवल सलमान खान ही इस लिस्ट में नहीं है..बॉलीवुड के कई सेलीब्रिटी है जो इस लिस्ट में है.. जिन्होंने लॉरेंश बिश्नोई गैंग के दुश्मनी कर ली है, तो चलिए आपको इस लेख में बताते है…कुछ ऐसे ही लोगो के बारे में बताने रहे है जिन्हें लॉरेंश बिश्नोई ने मान लिया है अपना दुश्मन…

Also Read: Suniel Shetty struggle success: बिना गॉडफादर के बना सुपरस्टार, वेटर के बेटे से ‘अन्ना’ बनने तक सुनील शेट्टी की कहानी

दाउद अब्राहम ने बॉलीवुड पर अपना कब्जा किया

जिस तरह से 90 के दशक में दाउद अब्राहम ने बॉलीवुड पर अपना कब्जा किया हुआ था, लॉरेंश बिश्नोई की गैंग भी दाउद के रास्ते पर चलने लगी है.. पहले फोन करके रंगदारी मांगते है, अगर कोई जवाब नहीं आता तो उनके घर के बाहर गोलियां चला दी जाती है। अभी हाल ही में रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलियां चली है, और फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा मिला..जिसमें शुभम लोनकर, आरजे बिश्नोई और हरी बॉक्सर के नाम लिखे हुए थे, ये मैसेज उनकी तरफ से ही किया गया था, जिसमें लिखा था।

पूरे बॉलीवुड को चेतावनी

हमने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बहुत से लोगो को कई बार मैसेज कर के चेतावनी दी है कि हमारे काम में दखलअंदाजी न करें, लेकिन जिसे समझ में नहीं आया है यह हमला केवल एक छोटा सा ट्रेलर था। अगर हमारी बात नहीं मानी तो हमला अब घर के बाहर दरवाजे पर  नहीं, बेडरूम में होगा। सीधा छाती पर गोली चलेगी। पूरे बॉलीवुड को चेतावनी दी गई कि समय रहते सुधर जाये, नहीं तो बहुत बुरा हाल होने वाला है। जिनको लॉरेंश बिश्नोई गैंग के लोगो ने फोन किया है, वो लाइन पर आ जायें।

रोहित शेट्टी के घर पर हमला

इस मैसेज से ये साफ हो गया था रोहित शेट्टी के घर पर हमला किसने कराया था, इसके अलावा इस गैंग ने फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर साल 2025 में तीन बार गोलीबारी की गई थी, जिसमें जुलाई महीने में अगस्त महीने और फिर अक्टूबर महीने में हमला किया गया था। इन हमलो की जिम्मेदारी कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों ने ली थी, वहीं जुलाई के हमले के बाद कपिल ने कहा था कि उन्हें कानून पर भरोसा है, वो ऐसे हमलो से डरने वाले नहीं है। जिसके बाद दो और हमले किये गए थे, और साथ ही धमकी दी गई थी कि काबू में रहे, नहीं तो गोली कहीं से भी आ सकती है।

दिशा पाटनी के बरेली के पैतृक घर पर भी हमला

इसके बाद लॉरेंस विश्नोई के गैंग ने अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली के पैतृक घर पर भी हमला कर दिया था, ये हमला 12 सितंबर 2025 को किया गया था, जब दिशा पाटनी की बहन खूश्बू पाटनी ने कथाकार अनिरूद्दधाचार्य के खिलाफ एक वीडियो जारी किया था। इस हमले की जिम्मेदारी गोल्डी बरार गैंग और रोहित गोदारा गैंग ने ली थी, हालांकि इस हमले में दिशा के पिता बाल बाल बचे थे, लेकिन यूपी पुलिस और एसटीएफ ने 6 सदिग्धों को गिरफ्तार किया था और 2 को एनकाउंटर में मार गिराया था।  बॉलीवुड सेलीब्रिटिज को इस तरह से निशाना बनाना केवल इस बात की तरफ से इशारा कर रहा है अंडरवर्ल्ड फिर से बॉलीवुड पर हावी होने की कोशिश कर रहा है। जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए खतरे की घंटी है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds