Trending

Kumbh Girl Monalisa: CM पुष्कर सिंह धामी ने लॉन्च किया मोनालिसा की डेब्यू फिल्म का पोस्टर, ‘कुंभ गर्ल’ का दिखेगा नया अवतार!

Shikha Mishra | Nedrick News

Published: 12 Jan 2026, 07:29 AM | Updated: 12 Jan 2026, 07:29 AM

Kumbh Girl Monalisa: आपको पिछले साल का महाकुंभ तो याद ही होगा… पूरे 144 सालों के बाद महाकुंभ का योग बना था, करीब 60 से 66 करोड़ लोग दुनिया भर से महाकुंभ में स्नान करने आये थे, कई अलग अलग किस्से भी काफी मशहूर हुए थे, लेकिन उसमें से एक किस्सा था एक लड़की का, जिसकी आंखो ने सब पर अपना जादू चलाया था- जी हां, हम बात कर रहे है कुंभ गर्ल मोनालिसा की। मोनालिसा कुंभ के मेले में रूद्राक्ष की माला बेचती थी, और वायरल हो गई… लेकिन तब शायद उन्हें भी नहीं पता था कि ये महाकुंभ मोनालिसा की जिंदगी बदलने वाला है।

Also Read: The Raja Sahib box office collection: द राजा साहब का खौफ, बड़े-बड़े धुरंधरों की छुट्टी पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त!

मोनालिसा की पहली फिल्म का पोस्टर रिलीज

केवल मोनालिसा की जिंदगी ही नहीं बल्कि मोनालिसा भी पूरी तरह से बदल चुकी है..वो एक्ट्रेस और मॉडल बन गई है, और जल्द ही मोनालिसा की पहली फिल्म आने वाली है, जिसका पोस्टर अभी हाल में रीलिज हो गया है, जिसे खुद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लॉंच किया है… वहीं उनकी पहली फिल्म की शूटिंग की कुछ झलकिया भी नजर आई है.. चलिय जानते है कि मोनालिसा की पहली फिल्म कौन सी होने वाली है।

दरअसल रविवार को मोनालिसा की पहली फिल्म द डायरी ऑफ मनिपुर का पहला पोस्टर रिलीज किया। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उत्तराखंड में की गई है, जिसमें उत्तरखंड के खूबसूरत नजारों को लिया गया है, और इस पोस्टर रीलिज के मौके पर खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। वहीं इस पर मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म की पूरी टीम भी पोस्टर रिलिज में नजर आई।

फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर

मोनालिया की पहली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर एक संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है, जो जो नॉर्थ ईस्ट की कुछ समस्याओं को उठाती नजर आयेगी..जिसपर अक्सर चर्चा तक नहीं होती है। इस फिल्म में मोनालिया के साथ साथ मेल लीड एक्टर अभिषेक त्रिपाठी मोनालिसा के अपॉजिट नजर आयेंगे, साथ ही अमित राव, कशिश राजपूत, नागेश मिश्र, दीपक सूथा और विष्णु दुबे भी नजर आयेंगे, इस फिल्म को सनोज मिश्रा ने डायेरेक्टर किया है और उन्होंने ही पोस्टर रीलिज की जानकारी सांझा की थी।

Also Read: Sikhism in Kashmir: सिखों के बिना अधूरा है कश्मीर का इतिहास, 600 साल पुरानी विरासत की पूरी कहानी

फिल्म का नाम और कहानी

फिल्म के पोस्टर के साथ साथ शूटिंग की कुछ झलकियां भी नजर आई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें मोनालिया हल्के नीले रंग की साड़ी पहन कर अभिषेक त्रिपाठी के साथ झरने के किनारे रोमांस करती नजर आ रही है। मोनालिसा की एक्टिंग काफी मंझी हुई लग रही है, और वो काफी सहज भी नजर आ रही है। मोनालिसा का ये लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं कहानी की बात करें ये कहानी एक आर्मी ऑफिसर की बेटी की है, जो अपने पिता के लिए संघर्ष करती नजर आयेंगी, साथ ही वो अपने पिता के नक्शेकदमों पर चलते हुए आर्मी ऑफिसर बनने का सपना देखती है, और उस सपने के कारण वो किन किन कठिनाइयों का सामना करती है, इसी की कहानी कहती है द डायरी ऑफ मणिपुर।

बॉक्स ऑफिस पर कब रीलिज होगी फिल्म?

ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। हालांकि अभी इस फिल्म की शूटिंग ही चल रही है, तो अभी तक ये नहीं कहा जा सकता है कि फिल्म कब तक बॉक्स ऑफिस पर रीलिज होगी, लेकिन मोनालिसा ने जिस तरह से महाकुंभ में फेम पाया था, फिल्म के रीलिज के बाद साफ हो ही जायेगी कि वो इस फेम को कितना भुना पाई… ये फिल्म मोनालिसा के फिल्मी करियर के लिए काफी अहम मानी जा रही है। वेल पहले पोस्टर और वायरल वीडियो से तो मोनालिसा की मेहनत साफ नजर आ रही है लेकिन फिल्म कैसी बनती है ये तो रीलिज के बाद ही पता चलेगा…आप मोनालिसा की फिल्म देखने के लिए कितने एक्साइटेड है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds