Trending

Superfoods for the morning: खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से बढ़ेगी ताकत और चमक जाएगा चेहरा

Shikha | Nedrick News

Published: 08 Jan 2026, 12:06 PM | Updated: 08 Jan 2026, 12:06 PM

Superfoods for the morning: बहुत से लोगों को सुबह उठते ही भूख लगती है और वे जो कुछ भी मिलता है, खा लेते हैं, जिससे अक्सर उन्हें पूरे दिन अच्छा महसूस नहीं होता। असल में, सुबह खाली पेट आप जो खाते हैं, उसका आपके डाइजेशन और एनर्जी लेवल पर बहुत गहरा असर पड़ता है। लेकिन क्या आपको उन सुपरफूड्स के बारे में पता है जिन्हें आपको सुबह खाना चाहिए? आयुर्वेद और मॉडर्न न्यूट्रिशन साइंस के अनुसार, आपको अपने दिन की शुरुआत ऐसे खाने से करनी चाहिए जो शरीर को डिटॉक्स करे और आपके मेटाबॉलिज्म को एक्टिवेट करे। तो चलिए आपको इस लेख में उन्हीं मोर्निंग सुपरफूड्स के बारे में विस्तार से बताते है।

और पढ़े: Natural Immunity Boosters: बदलते मौसम में बार-बार होते हैं बीमार? तो ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी

भीगे हुए बादाम और अखरोट

अगर आपको भी सुबह कुछ खाने में दिक्कत होती है, या आप हमेशा सोचते रहते हैं कि क्या खाएं, तो आप भीगे हुए अखरोट और बादाम खा सकते हैं। यह नाश्ते के लिए सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है। बादाम के छिलके में टैनिन होता है, जो पोषक तत्वों को सोखने में रुकावट डाल सकता है, इसलिए उन्हें बिना छिलके के खाएं। ये याददाश्त और दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। वही अखरोट में कैल्शियम और फाइबर की मात्रा काफी होती हैं। हर व्यक्ति को  4-5 बादाम और 1-2 अखरोट खाने चाहिए।

गुनगुना पानी और शहद – Lukewarm water and honey

बहुत से लोगों को सुबह उठते ही चाय या कॉफ़ी पीने की आदत होती है, जो कि अच्छी आदत नहीं है। हालाँकि, अगर आप अपनी चाय या कॉफ़ी की आदत को इस डिटॉक्स वॉटर से बदल देते हैं, तो यह ड्रिंक आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करेगी और वज़न कम करने में भी मदद करेगी। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं, जो की काफी मददगार साबित होगी।

और पढ़े: Controlling diabetes: बिना दवा के शुगर लेवल कैसे घटाएं? अपनाएं ये स्वस्थ आदतें

भीगी हुई किशमिश – Soaked raisins

सुबह-सुबह किशमिश खाना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन और विटामिन B भरपूर होता है। यह एनर्जी बढ़ती है और एसिडिटी को कम करने में मदद करती है। वही पपीता  (benefits of eating papaya on an empty stomach) भी काफी कारगार माना गया है। पपीता पेट के लिए एक “सुपरफूड” है। इसमें पैपेन नाम का एंजाइम होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत देता है। इसके अलवा पपीता स्किन के लिए भी असरदार होता है जो स्किन को चमकदार बनता हैं।

चिया सीड्स या अलसी के बीज (Flaxseeds and Chia)

चिया सीड्स नाश्ते के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन हैं, खासकर सुबह के खाने के लिए, क्योंकि इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। इन्हें कई तरह से खाया जा सकता है और ये आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इस मिश्रण को पी लें। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर का बहुत अच्छा सोर्स हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

किन चीजों से परहेज करें (Avoid these)

ध्यान देने वाली बात सुबह-सुबह खट्टे फल खाने से बचे खाली पेट संतरा या मौसंबी खाने से एसिडिटी हो सकती है। जो पूरा दिन भी बनी रह सकती हैं जिस कारण कई तरह की परेशनिया हो सकती है। वही तेज मसालेदार खाना कहने से भी बचे यह पेट में जलन पैदा कर सकता है। इसके अलवा खाली पेट कॉफी या चाय लेने से गैस और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा ज्यादा होती। वही आपको एक महतवपूर्ण बात बता दें, सबसे पहले, एक गिलास सादा या हल्का गर्म पानी पिएं, और उसके बाद ही ऊपर बताई गई चीज़ों का सेवन करें। इससे शरीर के अंग एक्टिवेट होते हैं।

Disclaimer: ध्यान रहे “किसी भी बड़े बदलाव से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लें,” क्योंकि हर व्यक्ति के शरीर की जरूरतें अलग होती हैं।

Shikha

shikha@nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds