चलती बाइक पर एक-दूसरे से लिपटे नजर आए कपल, सोशल मीडिया पर Video Viral हुआ तो…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 08 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के भोपाल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कपल प्यार दिखाने के लिए एक अलग ही तरीका अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखने मिल रहा है कि एक युवक और युवती चलती बाइक पर एक दूसरे से लिपटे हुए हैं। 

चलती बाइक पर कपल का लव सीन

ये वीडियो भोपाल की मशहूर VIP रोड की बताई जा रही है। इसमें एक लड़की बाइक की टंकी पर बैठी नजर आ रही है और उसने अपना मुंह बाइक चला रहे युवक की तरफ किया हुआ है। दोनों ने एक दूसरे को गले से लगाया हुआ है और ऐसे ही वो युवक बाइक चला रहा है। 

चलती बाइक पर यूं इस कपल का रोमांस देखकर पास में ही कार में बैठे किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तक भी ये मामला पहुंचा, जिसके बाद वो भी हरकत में आ गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। VIP रोड पर लगे CCTV कैमरों को चेक किया जा रहा है। CCTV की मदद से गाड़ी का नंबर और युवक की पहचान करने में जुट गई।

कपल को ऐसा करना पड़ सकता है भारी

मामले पर SP नॉर्थ विजय खत्री ने बताया कि यूं खतरनाक तरीके से लड़के और लड़की का गाड़ी चलाने का मामला उनके संज्ञान में आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश हो रही है। इस मामले में अब तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिलीं। लेकिन लड़का जिस तरह से बाइक चला रहा है, वो उसके खुद के साथ ही दूसरों के लिए खतरनाक है। युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। 

फिल्मी अंदाज में कपल का यूं इश्क फरमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ वीडियो को लेकर कपल के जमकर मजे ले रहे हैं। तो कुछ यूं सड़क पर खतरनाक स्टंट करने के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग भी करते नजर आ रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds