कोरोना काल में अजीम प्रेमजी ने किया इतना बड़ा दान, जानकर आप भी करेंगे उन्हें Salute! ट्विटर पर आया ये सुर्खियों में…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 29 Apr 2021, 12:00 AM

अजीम प्रेमजी…वो व्यक्ति जो पैसों से अमीर तो है हीं, लेकिन साथ में उनका दिल भी काफी अमीर है। ऐसा हम सिर्फ ही नहीं कह रहे, बल्कि ट्विटर पर कई लोग कहते नजर आ रहे हैं। आज यानि गुरुवार को अचानक ही अजीम प्रेमजी ट्विटर पर जमकर ट्रेंड करने लगे और लोग उनकी खूब तारीफ भी करने लगे। इसकी वजह है कोरोना काल में अजीम प्रेमजी के द्वारा किया गया दान। 

भारत बीते एक साल से कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। वैश्विक महामारी ने देश को पूरी तरह हिलाकर रख दिया। इस साल के शुरुआत में थोड़े हालात सामान्य हुए थे कि इसी बीच महामारी की दूसरी लहर ने भयंकर तबाही मचाना शुरू कर दिया। इस संकटकाल में कई लोग अपने अपने स्तर पर लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। 

चर्चाओं में आए अजीम प्रेमजी

कुछ लोग बेड्स, ऑक्सीजन का इंतेजाम कराकर लोगों की जान बचाने की कोशिशों में जुटे है। तो कुछ निशुल्क सेवाएं, दान वगैरह देकर देश को इस मुश्किल हालातों में एकजुट होने का संदेश दे रहे है। वैसे तो इस दौर में जो भी लोग मदद के लिए आगे आ रहे है, उनका तारीफ होना लाजमी है। लेकिन जब हम आपको अजीम प्रेमजी के द्वारा कोरोना काल में दिए दान के बारे में बताएंगे, तो आप भी हैरान रह जाएंगे और उनकी तारीफ करने को मजबूर हो जाएंगे। 

सबसे बड़े दानवीर रहे अजीम प्रेमजी

ट्विटर पर हर तरफ आज अजीम प्रेमजी के डोनेशन की चर्चाएं हो रही है। ट्विटर पर #AzimPremji ट्रेंड भी हो रहा है। जिन डोनेशन की खूब चर्चाएं हो रही वो उनके द्वारा साल 2019-20 में दिया गया था। इस दौरान उन्होंने हर दिन करीब 22 करोड़ रुपये यानी कुल 7,904 करोड़ रुपये का दान दिया। दान के मामले में अजीम प्रेमजी हारून रिपोर्ट इंडिया और एडेलगिव फाउंडेशन की रिपोर्ट में सबसे ऊपर हैं। आज अपने इसी डोनेशन को लेकर वो खूब तारीफें बटोर रहे हैं। 

जानिए क्यों बटोरने लगा ये सुर्खियां?

दरअसल, आम आदमी पार्टी छोड़ चुके आशीष खेतान ने हाल ही में इसको लेकर ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए विप्रो चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने हर दिन 22 करोड़ रुपये दिए। प्रेमजी और उनकी फाउंडेशन के लिए असीम सम्मान। सचमुच प्रेरणादायक।

कोरोना काल में अजीम प्रेमजी ने किया इतना बड़ा दान, जानकर आप भी करेंगे उन्हें Salute! ट्विटर पर आया ये सुर्खियों में... — Nedrick News

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अजीम प्रेमजी ट्रेंड होने लगे और उनके द्वारा दिया गया ये दान चर्चाओं में आ गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी तारीफें करने लगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds