ईद पर होगी सलमान-जॉन की टक्कर: अब एक ही दिन रिलीज होगीं ये दो बड़ी फिल्में, कौन मारेगा बाजी?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 17 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ईद का त्योहार बॉलीवुड
के सुपरस्टार सलमान खान के नाम होता है। अक्सर ऐसा होता ही है कि ईद के साथ हर साल
सलमान अपनी कोई ना कोई फिल्म भी फैंस के लिए लेकर आते है। इस साल भी ऐसा ही होने
जा रहा है। ईद के मौके पर सलमान खान  की
मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे रिलीज होने जा रही हैं।

सलमान को मिलेगी जॉन से टक्कर

लेकिन अब राधे ईद
पर रिलीज होने वाली अकेली फिल्म नहीं होगी। जॉन अब्राहम इस दौरान सलमान खान को
कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। जॉन की अपकमिंग फिल्म सत्यमेव जयते 2 भी अब राधे
के साथ ही रिलीज होने जा रही है।

एक दिन पहले रिलीज होगी सत्यमेव जयते-2

पहले दोनों
फिल्म की रिलीज डेट अलग थीं। लेकिन जॉन की सत्यमेव जयते की रिलीज डेट में अब बदलाव
कर दिया गया है। पहले जॉन की मूवी 14 मई को आने वाली थी, जिसे अब बदलकर 13 मई कर
दिया गया। सलमान की राधे भी 13 मई को ही रिलीज होगी। यानी अब दोनों फिल्मों में
पहले दिन से कड़ी टक्कर देखने को मिलेगीं।

जॉन का होगा डबल रोल

सत्यमेव जयते-2
की रिलीज डेट में बदलाव का ऐलान खुद जॉन अब्राहम ने किया। उन्होनें एक पोस्टर भी
इस दौरान शेयर किया, जिससे पता चल रहा है कि इस मूवी में जॉन डबल रोल में नजर
आएंगे। पोस्टर में जॉन का एक किरदार पुलिस ऑफिसर की वर्दी में
, तो दूसरा बनियान
में नजर आ रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए जॉन ने लिखा-
इस ईद पर सत्या
और जय के बीच मुकाबला होगा। क्योंकि लड़ेंगे इस साल, दोनों भारत मां के लाल।

वहीं 13 मई को
सलमान की राधे भी रिलीज होगी। मूवी में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और
जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। इस फिल्म का इंतेजार लंबे वक्त से सलमान के फैंस कर रहे
हैं।

बता दें कि इस
फिल्म को मिलाप झवेरी ने डायरेक्ट किया। मूवी में मनोज बाजपेयी समेत कई सितारे भी
लीड रोल में नजर आएंगे। साल 2018 में आई सत्यमेव जयते का ये फिल्म सीक्वल है। मूवी
के पहले पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया। अब दूसरे पार्ट को भी उतना पसंद किया करते
हैं या नहीं
? और जॉन अब्रॉहम
की बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान के साथ टक्कर कैसी होगी
? ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

वैसे सत्यमेव
जयते से पहले जॉन अब्राहम
मुंबई सागानाम की फिल्म
में नजर आएंगे। 19 मार्च को मूवी सिनेमाघरों में लगेगी। एक्शन थ्रिलर से भरपूर ये
फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित होगीं।
 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds