Password नहीं होने पर भी कोई यूज नहीं कर पाएगा फोन…जानिए आपके स्मार्टफोन में मौजूद इस शानदार फीचर के बारे में

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 19 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 19 Feb 2021, 12:00 AM

हमारा फोन हमारे सभी राज जानता है। फोन में हमारी ऐसी कई पर्सनल चीजें होती है, जिनको हम हर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते। स्मार्टफोन में अपनी प्राइवेसी की चिंता अक्सर ही लोगों को सताती रहती है। इसके लिए लोग ना सिर्फ अपने फोन पर बल्कि कई ऐप्स पर भी पासवर्ड लगाकर रखते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शानदार ट्रिक के बारे में बताने जा रहे है, जिससे फोन अनलॉक होने के बावजूद बिना आपकी मर्जी के कोई भी उसे यूज नहीं कर सकता। आपके स्मार्टफोन के सेटिंग में ही ये शानदार फीचर मिलेगा। ये ट्रिक क्या है, आइए आपको बता देते हैं…

जानिए इस फीचर के बारे में…

आपके एंड्रायड फोन में एक बेहद ही खास फीचर मौजूद होता है, आप जिसका आसानी से यूज करके फोन में मौजूद अपने पर्सनल डेटा को दूसरे लोगों से बचा सकते हैं। इस फीचर का नाम है Pin the Screen या Screen Pinning। सैमसंग के स्मार्टफोन में फीचर Pin Windows के नाम से भी आता है। फीचर एंड्रायड 5.0 और उसके बाद के सारे वर्जन में आपको मिल जाएगा। इस फीचर के जरिए आप अपनी किसी भी ऐप को लॉक या फिर पिन कर सकते है। जिसके बाद फोन में उस ऐप के अलावा दूसरी कोई ऐप तब तक ओपन नहीं होगी, जब तक आप नहीं चाहेंगे।

आसान शब्दों में आपको समझाने की कोशिश करें, तो मान लिए आप किसी को अपने फोन में यूट्यूब इस्तेमाल करने के लिए दे रहे हैं। तो आप उसे लॉक या पिन कर दें। जिसके बाद कोई दूसरा व्यक्ति यूट्यूब के अलावा किसी और ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

कैसे करें फोन में इसका इस्तेमाल?

इस फीचर को अपने फोन में कैसे Activate करें, आइए आपको इसके बारे में बता देते है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। वहां आपको Security & Lock नाम का एक ऑप्शन दिखेगा। सैमसंग के फोन में ये ऑप्शन आपको Biometrics & Security के नाम से दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिप करें।

यहां से आप More Security Setting या Other Security Setting के ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर वहां पर आपको नीचे Pin the Screen, Screen Pinning या Pin Windows नाम से एक ऑप्शन दिखेगा। उसे ऑन कर लें। इसके बाद आपको Recent Apps पर जाना होगा और वहां पर ऐप के Icon पर लॉन्ग प्रेस करना होगा। जहां से आपको ऐप को पिन करने का ऑप्शन मिल जाएगा। उस पर क्लिक करने के बाद ऐप पिन हो जाएगी। जिसके बाद दूसरा शख्स जिसे आप अपना फोन इस्तेमाल करने के लिए दे रहे होंगे, वो उस पिन ऐप के अलावा और किसी ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

अब आपको पिन ऐप को हटाने के बारे में भी बता देते हैं। पिन के ऑप्शन को हटाने के लिए आपको Home और Back का बटन को एक साथ दबाना होगा। साथ में लॉक स्क्रीन पासवर्ड का भी इस्तेमाल करना होगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds