इस इंटरव्यू से शुरू हुआ था कंगना-ऋतिक के बीच का विवाद, जानिए उस दौरान दोनों के बीच कितनी बिगड़ गई थीं बात…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 15 Dec 2020, 12:00 AM | Updated: 15 Dec 2020, 12:00 AM

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत बीते कई महीनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुईं है। हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखने वाली कंगना रनौत जानी जाती हैं। सुशांत सिंह राजपूत का केस हो या फिर किसानों का आंदोलन इन सभी के दौरान कंगना अपनी बयानबाजी को लेकर खूब चर्चाओं में रहीं। अब इसी बीच एक्टर ऋतिक रोशन के साथ उनका विवाद एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गया है।

फिर सुर्खियों में आया ऋतिक-कंगना का विवाद

दरअसल, 2016 में एक्टर ऋतिक रोशन द्वारा कंगना के खिलाफ दर्ज कराई गई FIR को अब साइबर सेल से क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) को ट्रांसफर कर दिया गया है। ये फैसला मुंबई पुलिस कमिश्नर ने लिया है। ऋतिक रोशन के वकील ने मुंबई पुलिस को खत लिखकर कहा गया था कि साल 2016 से अब तक इस केस में कोई प्रगति नहीं हुई। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने ये फैसला लिया।

कंगना ने ऐसे किया रिएक्ट

वहीं इस केस को ट्रांसफर करने पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिएक्ट किया। कंगना ने एक ट्वीट करते हुए कहा- ‘इसका रोना-धोना दोबारा से शुरू हो गया। हमारे ब्रेकअप और इसके तलाक को कई साल हो गए, लेकिन फिर भी ये मूव ऑन (आगे बढ़ने) के लिए तैयार नहीं हुआ। किसी दूसरी लड़की को डेट नहीं किया। जब मैनें अपनी अपनी पर्सनल जिंदगी में कुछ उम्मीद पाने के लिए साहस जुटाई है, ये अपना ड्रामा फिर से शुरू कर देता है। ऋतिक रोशन, कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए?’

इस इंटरव्यू से शुरू हुआ था कंगना-ऋतिक के बीच का विवाद, जानिए उस दौरान दोनों के बीच कितनी बिगड़ गई थीं बात… — Nedrick News

जानिए क्या है दोनों के बीच का पूरा विवाद?

बता दें कि साल 2013 में कंगना और ऋतिक की कृष 3 फिल्म आई थीं। इस मूवी की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगीं। कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की भी खबर आने लगीं। वैसे तो इन खबरों पर कंगना और ऋतिक ने चुप्पी साधे रखीं। लेकिन 2016 में एक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक को अपना ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ बता दिया, जिसके बाद से ही दोनों के बीच ये पूरा विवाद शुरू हुआ। कंगना ने कहा था कि मुझे नहीं पता क्यों मेरा एक्स अटेंशन पाने के लिए बेवकूफियां करता हैं।

कंगना के इंटरव्यू के बाद ऋतिक ने ट्वीट किया और जवाब देते हुए अफेयर की चर्चाओं पर हैरानी जताई। जिसके बाद ऋतिक ने कंगना को एक लीगल नोटिस भी भेजा। ऋतिक ने अफेयर के दावे को लेकर कंगना से माफी मांगने को कहा। जिसके बाद कंगना ने भी उल्टा उनको एक नोटिस भेजा और कहा कि वो या तो अपने नोटिस को वापस ले लें या फिर क्रिमिनल केस का सामना करने के लिए तैयार रहें।

ऋतिक रोशन ने ये भी आरोप लगाया कि उनको कंगना की आईडी ढेर सारे ईमेल भेजे गए थे। लीगल नोटिस में उन्होनें दावा किया था कि उनको 1,439 ईमेल मिले हैं, जिनमें से अधिकतर ‘सेंसलेस, पर्सनल और बेहूदा’ हैं। एक्टर ने इन सभी मेल को लंबे वक्त तक नजरअंदाज किया और कोई भी रिप्लाई नहीं किया। लेकिन कंगना ने अपने ऊपर लगाए गए इन आरोपों को खारिज किया और कहा था कि ऋतिक ने खुद उनसे बात करने के लिए एक अलग आईडी बनाई थीं।

कंगना ने नोटिस में कहा था कि सुजैन से तलाक की प्रोसेस में कोई परेशानी ना आए, इसलिए उन्होनें एक नई आईडी बनाई थीं। कंगना की ओर से ये दावा भी किया गया था कि वो मेल आईडी उनको खुद ऋतिक ने ही दी थी। इस दौरान दोनों के बीच का विवाद तब और गहरा गया था, जब ऋतिक ने लीगल नोटिस में कंगना पर मानसिक रूप से अस्थिर होने तक का आरोप लगा डाला, जिस पर कंगना ने जवाब देते हुए कहा कि वो खुद मानसिक समस्याओं के शिकार हैं।

ऋतिक रोशन ने 2017 में साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले उन्होनें 2016 में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तब केस IPC की तमाम धाराओं के तहत दर्ज हुआ था। जिसमें आईटी एक्ट और चीटिंग संबंधी धारा शामिल थी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds