11 सालों तक खुद यौन शोषण का शिकार हुए हैं अनुराग कश्यप, काफी Controvesial रही हैं इनकी जिंदगी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 सितम्बर 2020, 05:30 AM Updated: 22 सितम्बर 2020, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के आरोप लगाए है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. हालांकि अपने ऊपर लगे इन गंभीर आरोपों पर अनुराग की तरफ से भी सफाई दी गई हैं और उन्होनें पायल के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं जब फेमस डायरेक्टर विवादों में घिरे हों. चाहे पर्सनल हो या फिर प्रोडेफेशनल लाइफ अनुराग कश्यप अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं. आइए आज हम आपको उनकी कॉन्ट्रोवर्सिल लाइफ के बारे में…

बतौर डायरेक्टर अनुराग ने करियर की शुरुआत एक ‘पांच’ नाम की फिल्म से की थी. हालांकि उनकी ये फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो पाई. इसके बाद अनुराग ने ब्लैक फ्राई डे, नो स्मोकिंग, देव डी, गुलाल, द गर्ल इन येलो बूट्स, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी कई फिल्में बनाई है. अनुराग कश्यप की अधिकतर फिल्में सामाजिक मुद्दों पर होती हैं.

11 साल तक हुए यौन शोषण के शिकार

अनुराग के इस तरह की फिल्में बनाने की एक वजह ये हैं कि वो खुद यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं. अनुराग ने बताया था कि वो 11 सालों तक इसका सामना करना पड़ा था. एक इंटरव्यू में उन्होनें इसका खुलासा किया था. उन्होनें बताया था कि जिसने मेरा शोषण किया था वो 22 साल का था. हालांकि अब मैं उस व्यक्ति को माफ कर चुका हूं. जब मैं उससे कई सालों के बाद मिला था तो उसे भी इसका पछतावा था. लेकिन ये सब भूला पाना मेरे लिए आसान नहीं था.

अनुराग ने ये भी कहा था कि वो तनाव, गुस्से और फ्रस्टेशन में मुंबई आए थे. उन्होनें बताया था कि डिप्रेशन से निकलने में कल्कि ने उनकी काफी मदद की थीं. आपको बता दें कि एक्ट्रेस कल्कि, अनुराग की दूसरी पत्नी हैं. हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं.

दो बार की हैं शादी…

अनुराग कश्यप ने दो शादियां की है. उनकी पहली शादी आरती बजाज से साल 1997 में हुई थी. दोनों का साल 2009 में तलाक हो गया था. अनुराग और आरती की एक बेटी भी हैं, जिनका नाम आलिया हैं. इसके बाद साल अनुराग एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन के साथ शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने साल 2011 में शादी की थी. हालांकि ये भी ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाई और 2015 में दोनों अलग हो गए. लेकिन अब जब पायल घोष ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, तब दोनों पत्नियां अनुराग के समर्थन में उतर आई हैं.

20 साल छोटी लड़की को कर रहे हैं डेट

इन दिनों अनुराग कश्यप अपने से 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी को डेट करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में है. शुभ्रा ने 2014 में मुंबई से कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है. वो फिलहाल अनुराग की प्रोडेक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स में काम कर रही हैं. हाल ही में आई अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित वेब सीरीज चोक्ड की स्क्रिप्ट भी शुभ्रा ने ही लिखी है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds