Gujarat Assembly Election: सी-वोटर सर्वे में भाजपा को बहुमत, केजरीवाल का भी खुल सकता है खाता

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 04 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भाजपा, ओपिनियन पोल सर्वे में बनी नंबर 1

Gujarat Assembly Election: आने वाले कुछ महीनों में गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) होने वाला है। हालांकि,चुनाव आयोग (Election Commission) ने अभी तक इसकी तारीख की घोषणा नहीं की है, पर आकलन यह लगाया जा रहा है कि दिसंबर अंत तक या अगले साल की शुरुआत में गुजरात विधानसभा चुनाव होगा। इसे लेकर राजनीतिक दलों में भी हलचल तेज होने लगी है। भारतीय जनता पार्टी  (BJP) सहित कांग्रेस (Congress) और आप (AAP) भी एक बार फिर से सत्ता पाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तक मैदान में उतर चुके हैं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी अपने पूरे जोर से गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रही है। अरविंद केजरीवाल अभी से ही गुजरात में ताबड़-तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।

Also read- अंबेडकर की संकल्प भूमि और गुजरात चुनाव का है गहरा रिस्ता, जानिए क्या है संकल्प भूमि

गुजरात (Gujarat) में होने वाले विधानसभा चुनाव से संबंधित एक ओपिनियन पोल (opinion poll) आई है। जिसमे यह अनुमान लगाया गया है कि भाजपा 135-145 सीटों के बीच जीतकर लगातार सातवीं बार गुजरात में जीत दर्ज करेगी। यह ओपिनियन पोल एबीपी न्यूज-सी वोटर द्वारा किया गया है। इस ओपिनियन पोल में ये भी बताया गया है कि भाजपा और कांग्रेस के मत प्रतिशत में कमी आएगी, जबकि आप के नेता अरविन्द केजरीवाल की मेहनत मत प्रतिशत के रूप में रंग ला सकती है। लेकिन इस ओपिनियन पोल के अनुसार केजरीवाल को 182 सदस्यीय विधानसभा में महज एक या दो सीट ही मिलेंगी। इस सर्वेक्षण के मुताबिक कांग्रेस को 36-44 सीट मिल सकती हैं।

बढ़ सकती है भाजपा की मुस्लिम वोट्स शेयर

2002 में भीषण दंगों को झेल चूका गुजरात, 2012 से पहले कांग्रेस को 80 फीसदी से अधिक मुस्लिम वोट देता था। लेकिन दंगों के एक दशक बाद मतलब की मोदी सरकार के केंद्र में आते ही इसमें बड़ा बदलाव देखा गया। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार गुजरात में आर्थिक विकास हुआ है और इसका फायदा हिंदू-मुस्लिम सभी को किसी भेदभाव के बिना मिला है। इस कारण बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटर्स भाजपा की ओर झुके हैं। एक पोस्ट पोल रिपोर्ट के अनुसार 2012 में भाजपा को 20 फीसदी मुस्लिम वोट मिले थे, जबकि 2027 में भाजपा पार्टी को 27 फीसदी मुस्लिम वोट मिलने की बात कही गई थी।

इस बार के पोस्ट पोल सर्वे में भाजपा को 23% मुस्लिम वोट मिलने की आशंका है, जबकि कांग्रेस पार्टी को 45 फीसदी और ‘आप’ को 30 फीसदी मुस्लिम वोट मिलने की संभावना जताई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही 8 साल से दिल्ली में बैठकर देश की सरकार चला रहे हैं, लेकिन गुजरात राजनीति में अब भी वह ‘केंद्र’ में बने हुए हैं।

भाजपा को मिल सकती है बहुमत

मध्य गुजरात जिसे गुजरात मुख्यमंत्री पद का रास्ता भी बताया जाता है, वहां की 61 सीटों में से 46-50 सीटें भाजपा को मिलेगी, 10-14 सीटें कांग्रेस को और 1 सीट आप को मिल सकती है। उत्तर गुजरात की कुल 32 सीटों में से भाजपा को 20-24 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती हैं जबकि आप को 1 सीट से संतोष करना पद सकता है। वहीं दक्षिण गुजरात की 35 सीटों में से 27-31 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं, 03-07 सीटें कांग्रेस को और 2 सीटें आप जीत सकती है। सौराष्ट्र की 54 सीटों में से 38 से 42 सीटें भाजपा के खेमे में जा सकती हैं, कांग्रेस को 11-15 सीटें मिल सकती हैं और आप को एक सीट पर जीत मिल सकती है। कुल मिलाकर गुजरात की 182 सीटों में से 135-143 सीटों पर भाजपा जीत सकती है, 36-44 सीटें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी 2 सीटें जीत सकती है।

Gujarat Assembly Election: सी-वोटर सर्वे में भाजपा को बहुमत, केजरीवाल का भी खुल सकता है खाता — NEDRICK NEWS

Also read- गुजरात के दो शहरों में नवरात्रि उत्सव के दौरन हुआ पथराव, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds