हर सफल इंसान पढ़ता है 5 किताबें, जाने सफलता की कुंजी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 03 Oct 2022, 12:00 AM

किताबें खोलती हैं तरक्की का रास्ता

दोस्तों सफलता (Success) एक ऐसी चीज है जो हर किसी को चाहिए होता है, चाहे वो कुछ करे या ना करे। लेकिन सफलता चाहने और हासिल करने में बहुत बड़ा फर्क होता है। दुनिया में हर इंसान किसी-न-किसी चीज में सफल होना जरूर चाहता है, पर दुनिया में बहुत कम लोग अपने मुकाम को हासिल करके उस जगह पर टिके हुए रह पाते हैं। किताबें (Books) इंसान के लिए तरक्की का रास्ता खोल देती है। इसलिए अगर आप भी अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो आपको भी किताबें जरूर पढ़नी चाहिए।

Also read- गौतम बुद्ध ने क्यों कहा था हर पुरुष की होनी चाहिए 4 पत्नियां, जानिए क्यों

कहने वाले कहते हैं कि किताबें पढ़ने से इंसान को हमेशा लाभ मिलता है। इंसान के बुरे वक्त में कोई काम आए या न आए, लेकिन उसका ज्ञान और उसकी पढ़ी हुई किताबें हर समय उसके काम आती हैं और परेशानी को हल करने का रास्ता भी बताती हैं। आप किसी भी कामयाब इंसान से बात करेंगे तो सब में एक चीज आम होगी और वो है उनके अंदर पढ़ने की आदत। इसलिए दोस्तों अगर आपको भी अपने जीवन में कामयाबी चाहिए तो आपको भी अपने अंदर पढ़ने की लत लानी होगी। ये लत अगर आपके अंदर नहीं आ पा रही है तो कम-से-कम आपको रोजाना कुछ-न-कुछ तो पढ़ना ही चाहिए। चाणक्य ने भी कहा था की अगर हम सिर्फ अपनी गलतियों से सिख कर आगे बढ़ते है तो ये एक जिंदगी काफी छोटी पड़ जाएगी, इसलिए हमे दूसरों की गलतियों से भी सीखना चाहिए और इसका सबसे अच्छा रास्ता केवल किताब ही हो सकती है। बहुत सारे लोगों में पढ़ने की आदत तो होती है, पर उन्हें पता नहीं होता की क्या पढ़े और क्या नहीं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे ऐसी 5 किताबों के बारे में जो हर इंसान को कामयाब होने के लिए पढ़ना चाहिए।

आपके अवचेतन मन की शक्ति – The Power of Your Subconscious Mind

डा० जोसेफ मर्फी द्वारा लिखा गया यह पुस्तक, सकारात्मक विचारों के विषय मे बात करने किताबों में सबसे ऊपर आता है। इस पुस्तक मे इन्होनें आपके अवचेतन मन (Subconscious Mind) के चौंका देने वाले शक्तियों को विस्तार से बताया गया है। यह पुस्तक आप को बताएगा की केवल दिमाग के सही इस्तेमाल से आप अपनी सोची हुई जिंदगी के तरफ कितनी आसानी से बढ़ सकते हैं। ये किताब आपको यह भी सिखाएगी की आप अपने अवचेतन मन को अपनी मुट्ठी में कैसे कर सकते है और अपनी चेतना को एक जगह कैसे ज्यादा समय तक टिका कर रख सकते हैं।

हर सफल इंसान पढ़ता है 5 किताबें, जाने सफलता की कुंजी — Nedrick News

Buy here- The Power of Your Subconscious Mind

रिच डैड पुअर डैड – Rich Dad Poor Dad

राबर्ट टी. कियोसाकी द्वारा लिखी गई ‘रिच डैड पुअर डैड’ पुस्तक आपको अपने पैसों के बारे में सोचना सिखाता है। इस पुस्तक के माध्यम से कियोसाकी ने यह मिथ्या तोड़ने की कोशिश की है की अमीर बनने के लिये ज्यादा कमाना जरुरी नही, बल्कि आपको अपने पैसों को मैनेज करना और इन्वेस्ट करना आना चाहिए। खासकर ऐसी दुनिया मे जहां तकनीक और रोबोट के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था से नियम मे बदलाव हो रहे हो।

हर सफल इंसान पढ़ता है 5 किताबें, जाने सफलता की कुंजी — Nedrick News

Buy here- Rich Dad Poor Dad

एटॉमिक हैबिट – Atomic Habit

जेम्स क्लियर द्वारा लिखी गई एटॉमिक हैबिट किताब जीवन बड़कने की एक कुंजी है। यह किताब आपको अपनी बुरी आदतों को छोड़ना और चालाकी से आदतों को बदलना सिखाता है। ये किताब आपको अपनी छोटी-छोटी आदतों को बदल कर कैसे आप एक सफल जीवन की ओर बढ़ सकते है यह भी सिखाएगा। इस किताब के जरिए आप यह भी सिख सकते हैं की छोटी आदतों का आपके जीवन पर कितना बड़ा असर होता है।

हर सफल इंसान पढ़ता है 5 किताबें, जाने सफलता की कुंजी — Nedrick News

Buy here- Atomic Habit

जीत आपकी

यह पुस्तक ‘जीत आपकी’ शिव खेङा द्वारा लिखी गई है। उनका मानना है कि ”जीतने वाले कुछ अलग काम नही करना होता, बल्की वे हर काम अलग ढंग से करते हैं।” इस पुस्तक की अब तक 26 लाख से अधिक कॉपियां, 16 भाषाओं मे बिक चुकी है। खेडा जी की यह किताब इंसान को अपने जीवन में कामयाब होना और जीवन को अलग नज़रिए से देखना सिखाती है।

हर सफल इंसान पढ़ता है 5 किताबें, जाने सफलता की कुंजी — Nedrick News

Buy here- जीत आपकी

थिंक एंड ग्रो $ रिच- Think and Grow Rich

थिंक एंड ग्रो रिच पुस्तक नेपोलियन हिल के द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक की 15 लाख से अधिक कॉपियां बेची जा चुकी है। इस पुस्तक के जरिये आपको अपने जीवन में स्वतंत्रता व सफलता के रहस्य के बारे में बताया गया है। इस बात का आभास आपको इस पुस्तक के नाम से ही हो गया होगा। नेपोलियन हिल के अनुसार ”आप अपने भाग्य के मालिक स्वंय है, तथा आप अपने वातावरण को प्रभावित और नियंत्रित करने मे सक्षम है”। आप अपने जीवन को अपना मन-माने लक्ष्य तक पहुंचा सकते हैं। 

हर सफल इंसान पढ़ता है 5 किताबें, जाने सफलता की कुंजी — Nedrick News

Buy here- Think and Grow Rich

Also read- महात्मा गांधी के वो विचार जो आपकी ज़िन्दगी में ला सकते हैं बड़े बदलाव

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds