मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन, पिछले 41 दिनों से एम्स में वेंटीलेटर पर थे भर्ती

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 21 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स अस्पताल  में हुआ निधन

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। राजू 42 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे जहाँ पर उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद लाया गया. वहीं 42 दिनों से चल रहे इलाज के बाद बुधवार को उनका निधन हो गया.

10 अगस्त को आया था हार्ट अटैक

राजू क 10 अगस्त की सुबह हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में लाया गया और इलाज के यहां पर भर्ती कराया गया था। राजू 10 अगस्त से वेंटिलेटर पर थे। वहीं इलाज के दौरान AIIMS के डॉक्टर्स ने उनका एंजियोप्लास्टी करा था जिसमें हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज मिली थी. वहीं बुधवार देर रात फिर से कई सारे दौरे पड़े. जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली थी। और बुधवार को उनका निधन हो गया.

नेताओं से मिलने पहुंचे थे दिल्ली

राजू ने 2014 में BJP में शमिल हुए थे और इस दौरान वो काम के लिए दिल्ली आते-जाते रहते थे. वहीं दिल्ली के साउथ एक्स के कल्ट जिम में सुबह वर्क आउट कर रहे थे। इस दौरान ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए थे। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले 31 जुलाई तक वो लगातार शोज कर रहे थे, उनके आगे कई शहरों में शोज भी लाइन अप थे।

नेताओं ने जताया शोक

 राजू श्रीवास्तव के निधन पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम बड़े नेताओं और फिल्मी जगत की हस्तियों ने शोक जताया है.

फैन्स कर रहे थे प्रार्थना

राजू की तबियत खराब होने के बाद फैन्स उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे. वहीं बिग बी यानि की अमिताभ बच्चन ने भी राजू के लिए एक सन्देश भेजा था. बिग बी ने राजू श्रीवास्तव को खास ऑडियो संदेश भेजा था। इसमें अमिताभ कह रहे हैं- राजू उठो, बस बहुत हुआ, अभी बहुत काम करना है। अब उठ जाओ… हम सबको हंसना सिखाते रहो।” वहीं राजू को ये रिकॉर्डिंग सुनाई भी गई थी।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था जन्म

राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था. वहीं राजू को बचपन से ही मिमिक्री और कॉमेडी का बहुत शौक था. इस दौरान राजू ने कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge में भाग लिया जहाँ से उन्हें अच्छी पहचान मिली. वहीं इसके बाद राजू श्रीवास्तव ने 1993 में शिखा श्रीवास्तव से शादी की थी. राजू के साथ उनकी पत्नी शिखा, बेटी अंतरा, बेटा आयुष्मान, बडे़ भाई सीपी श्रीवास्तव, छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव, भतीजे मयंक और मृदुल हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds