10 Tourist Places In Punjab: पंजाब में घूमने-फिरने की 10 बेस्ट जगहें, जो आपको ऐतिहासिकता से जोड़ेंगी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 22 Jul 2022, 12:00 AM

वैसे तो कई लोग या फिर यूं कहे कि कई टूरिस्ट धार्मिक स्थलों पर घूमना काफी पसंद करते है। आए दिन टूरिस्ट घूमने की जगह तलाशते रहते है। ऐसे में कई लोगों को सिखों के धार्मिक जगहों की जानकारी बेहद ही कम मिल पाती है। जिसकी वजह से उनका घूमना-फिरना उनके मन मुताबिक नहीं हो पाता है। तो आज हम आपको उन पर्यटक स्थलों के बारें में बताएंगे जो कि सिखों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। ये जगह है पंजाब का अमृतसर। हम आपको अमृतसर की उन 10 जगहों के बारे में बताएंगे जो सिखों के टूरिस्ट जगहों में शामिल रहते है। तो आइए जानते है… 

गोल्डन टेंपल

इन प्लेसेस में सबसे पहला गोल्डन टेंपल का नाम आता है। गोल्डन टेंपल को सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश के सबसे बड़े धार्मिक जगहों में से एक माना जाता है। यहां हर साल अलग-अलग जगहों से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते है। अमृतसर शहर गोल्डन टेंपल के ईर्द-गिर्द बसा हुआ है। गोल्डन टेंपल एक पवित्र तलाब से भी घिरा हुआ है, इस तालाब को गुरु रामदास ने खुद बनाया था और इसी के नाम से अमृतसर का नाम पड़ा। बता दें कि गोल्डन टेंपल का बाहरी हिस्सा सोने से बना हुआ है और इसी वजह से इसे सवर्ण मंदिर भी कहा जाता है। 

10 Tourist Places In Punjab: पंजाब में घूमने-फिरने की 10 बेस्ट जगहें, जो आपको ऐतिहासिकता से जोड़ेंगी — Nedrick News

जलियांवाला बाग

लिस्ट में दूसरी टूरिस्ट प्लेस जलियांवाला बाग है। जालियां वाला बाग इतिहास की दर्दनाक घटनाओं में से एक है। जलियां वाला बाग हत्याकांड बैसाखी के दिन 13 अपैल 1919 में हुआ था। उस समय बिना किसी चेतावनी के अंग्रेजी ऑफिसर जनरल डायर ने वहां अंधाधुंध गोलियां चलवा दी थी। इस दौरान हजारों निर्दोषों ने अपनी जान गंवाई थी। उस दिन की फायरिंग में गोलियों के निशान आज भी दीवारों पर जैसे के तैसे है। फिलहाल ये बाग एक स्मारक में तब्दील कर दिया गया है, जिसको दूर-दूर से लोग देखने आते है।

10 Tourist Places In Punjab: पंजाब में घूमने-फिरने की 10 बेस्ट जगहें, जो आपको ऐतिहासिकता से जोड़ेंगी — Nedrick News

वाघा बॉर्डर 

इस फहरिस्त में तीसरा नाम वाघा बॉर्डर का है। ये भारत के अमृतसर और पाकिस्तान बीच महज एक ही सड़क बाउंड्री लाइन है। अमृतसर और पाकिस्तान के लाहौर के बीच एक सैनिक चौकी है। इस चौकी के एंट्री गेट को स्वर्ण जयंति गेट कहा जाता है। यहां शाम को होने वाली परेड को देखने के लिए दूर-दराज से लोग आते है। 

10 Tourist Places In Punjab: पंजाब में घूमने-फिरने की 10 बेस्ट जगहें, जो आपको ऐतिहासिकता से जोड़ेंगी — Nedrick News

पार्टीशन बॉर्डर 

चौथे नंबर पर पार्टीशन बॉर्डर आता है। अमृतसर का ये ऐतिहासिक पार्टीशन बॉर्डर म्यूजियम भारत पाकिस्तान के पार्टीशन के टाइम को बखूबी बयां करता है। यहां पर उस समय की आर्टिकल्स और तस्वीरें सहेज कर रखी हुई है। इन तस्वीरों के जरिये टूरिस्ट उस समय को नजदीक से जान और समझ सकते है।

10 Tourist Places In Punjab: पंजाब में घूमने-फिरने की 10 बेस्ट जगहें, जो आपको ऐतिहासिकता से जोड़ेंगी — Nedrick News

दुर्गियाना मंदिर

इस लिस्ट पर पांचवा नंबर दुर्गियाना मंदिर का है। इस मंदिर को देवी दुर्गा के नाम पर रखा गया है, जहां इनकी पूजा की जाती है। ये अमृतसर के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक जगहों में से एक है। इस मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा तीर्थ और शीतला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। 

10 Tourist Places In Punjab: पंजाब में घूमने-फिरने की 10 बेस्ट जगहें, जो आपको ऐतिहासिकता से जोड़ेंगी — Nedrick News

महाराजा रणजीत सिंह म्यूजियम

वहीं इस लिस्ट में छठा नाम महाराजा रंजीत सिंह म्यूजियम का है। ये म्यूजियम अमृतसर के राम बाग गार्डन में स्थित है। यहां पर पहले के समय में राजा अपना समय बिताया करते थे। फिलहाल इस ऐतिहासिक जगह को म्यूजियम में कन्वर्ट कर दिया गया है। टूरिस्ट यहां ऐतिहासिक चीजे देखने आते है। 

10 Tourist Places In Punjab: पंजाब में घूमने-फिरने की 10 बेस्ट जगहें, जो आपको ऐतिहासिकता से जोड़ेंगी — Nedrick News

खैर उद्दीन मस्जिद 

इस लिस्ट में सातवां नाम खैर उद्दीन मस्जिद का है। ये मस्जिद अमृतसर के हॉल बाजार में गांधी गेट के पास लोकेटेड है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इस मस्जिद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 1876 में मोहम्मद खैरुद्दीन द्वारा बनवाए गए इस मस्जिद से ही शाह अताउल्लाह बुखारी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। अपनी बेमिसाल (architectural design)वास्तुशिल्पीय बनावट के लिए जाना जाने वाला ये मस्जिद मुस्लिमों का पॉपुलर धार्मिक स्थल माना जाता है।

10 Tourist Places In Punjab: पंजाब में घूमने-फिरने की 10 बेस्ट जगहें, जो आपको ऐतिहासिकता से जोड़ेंगी — Nedrick News

गोबिंद गढ़ किला

इस फहरिस्त में आठवां नाम गोबिंद गढ़ किला का आता है। ये किला अमृतसर के विजय चौक के पास स्थित है। इसे पहले भंगियन दी तोप के नाम से जाना जाता था और बाद में किम गन के रूप में जाना जाने लगा। महाराजा रणजीत सिंह ने इस किले और मजबूत किया और अब इसे सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर रखा गया। इस किले को गोबिंद गढ़ के नाम से जाना जाता है। यहां पर आजादी के समय यूज किए गए तौपों को भी देखा जा सकता है। यहां पर सबसे बेमिसाल हीरा कोहीनूर रखा जाता था।

10 Tourist Places In Punjab: पंजाब में घूमने-फिरने की 10 बेस्ट जगहें, जो आपको ऐतिहासिकता से जोड़ेंगी — Nedrick News

पंजाब स्टेट वॉर हिरोज मेमोरियल एंड म्यूजियम

इस लिस्ट में नौवां नाम पंजाब स्टेट वॉर हिरोज मेमोरियल एंड म्यूजियम का है। ये अमृतसर के श्री गुरु अमरदास नगर में लोकेटेड है। यहां पर 1965 और 1971 के युद्ध के समय की कई चीजो को देखा जा सकता है। इसके अलावा यहां उस समय के हथियार, तस्वीरें, लड़ाकू विमान और टैंक जैसी कई और रोचक चीजे देखने को मिलती है।

10 Tourist Places In Punjab: पंजाब में घूमने-फिरने की 10 बेस्ट जगहें, जो आपको ऐतिहासिकता से जोड़ेंगी — Nedrick News

हॉल बाजार

अब इस लिस्ट में आखिरी और नंबर 10 पर हॉल बाजार शामिल है। ये बाजार अमृतसर का सबसे पॉपुलर शॉपिंग स्पॉट माना जाता है। ये अमृतसर के राम बाग क्रॉसिंग के पास मौजूद है। यहां से टूरिस्ट वहां कि लोकल चीजों की शॉपिंग करते है। 

10 Tourist Places In Punjab: पंजाब में घूमने-फिरने की 10 बेस्ट जगहें, जो आपको ऐतिहासिकता से जोड़ेंगी — Nedrick News

अमृतसर की इन 10 जगहों में से कौन सी जगह आपको पसंद आई। आप किस टूरिस्ट प्लेस पर विजीट करना चाहते है। हमें कमेंट कर जरुर बताएं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds