जानिए कैसा रहेगा 28 जनवरी को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 28 Jan 2021, 12:00 AM | Updated: 28 Jan 2021, 12:00 AM

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 28 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि- दिन आपका सामान्य रहेगा। कामों में थोड़ी बाधाएं आएगीं। मेहनत के नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ राशि- आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज आपके काम को सराहा जाएगा। जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ने के आसार है। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा।

मिथुन राशि- दिन की शुरुआत बढ़िया होगी। रुका हुआ धन मिलने के आसार है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। जरूरतमंद की मदद करने से अधिक लाभ मिलेगा।

कर्क राशि- सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आर्थिक समस्याएं कम होगी। दिन आपका ठीक ठाक लगेगा। किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से बचें।

सिंह राशि- आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा बीतेगा। बिजनेस में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। बुजुर्गों के आशीवार्द से रुके काम पूरे होंगे।

कन्या राशि- दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से आज सरप्राइज मिल सकता है। यात्रा पर जाने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

तुला राशि- दिन आपका बढ़िया बीतेगा। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। किसी भी चीज  को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें।

वृश्चिक राशि- दुश्मनों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की आशंका है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

धनु राशि- आज के दिन आपको संभलकर रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया का संभलकर इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी चीजें साझा ना करें। हर परेशानी में आपको दोस्तों का साथ मिलेगा।

मकर राशि- दिन की शुरुआत परेशानियों से होगीं। मन उदास रहेगा। कोई भी फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लें। हर हालात में करीबियों का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि- दिन आपका अच्छा बीतेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। आज के दिन किसी से बेवजह उलझने से बचें।

मीन राशि- दिन आपका मिला जुला रहेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। परिवार में सुख शांति का माहौल रहने के आसार है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds