Trending

EX-Gujarat CM Vijay Rupani: अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत, परिवार और समर्थकों में शोक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 12 Jun 2025, 12:00 AM | Updated: 12 Jun 2025, 12:00 AM

EX-Gujarat CM Vijay Rupani: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ी विमान दुर्घटना हुई, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई। यह हादसा एअर इंडिया के विमान AI171 के साथ हुआ, जो अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत अन्य यात्रियों की भी जान गई। रिपब्लिक भारत की खबर के मुताबिक अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 105 लोगों के मारे जाने की खबर है।

और पढ़ें: Air India plane crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश, 242 लोग सवार, बचाव कार्य जारी, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की दुखद मौत- EX-Gujarat CM Vijay Rupani

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए दुखद एअर इंडिया विमान हादसे में निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं उन्हें पिछले कई सालों से व्यक्तिगत रूप से जानता था और वे बहुत अच्छे इंसान थे। उनके असामयिक निधन पर मेरे पास शब्द नहीं हैं। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान द्वारकाधीश उन्हें शांति प्रदान करें। ओम शांति।”

विजय रूपाणी का टिकट और परिवार का हाल

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का एयर टिकट भी सामने आया है, जिसमें उनका नाम यात्रियों की लिस्ट में 12वें नंबर पर था। बताया जा रहा है कि विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी लंदन में थीं, और वे उन्हें वापस लाने के लिए लंदन जा रहे थे। इस दुर्घटना के बाद, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा ने बताया कि उन्हें जब फ्लाइट के क्रैश होने की खबर मिली, तो वह बहुत परेशान हो गए क्योंकि वे जानते थे कि रूपाणी उसी फ्लाइट से लंदन जा रहे थे।

विमान हादसा और उसकी वजह

एअर इंडिया का विमान AI171 अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद यह विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जैसे ही विमान जमीन पर गिरा, उसमें आग लग गई। यह हादसा इतना भयंकर था कि विमान के दुर्घटनास्थल से आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। स्थानीय अधिकारियों और बचाव दल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

विजय रूपाणी का राजनीतिक सफर

विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के यंगून में हुआ था। उनका परिवार 1960 में म्यांमार में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण राजकोट आकर बस गया। उन्होंने अपनी शिक्षा सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से प्राप्त की और राजनीति में कदम रखा। विजय रूपाणी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़कर अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की। वे गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बने और 2016 से 2021 तक इस पद पर कार्यरत रहे। वे राजकोट वेस्ट से विधायक रहे और कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया, जैसे कि गुजरात BJP के अध्यक्ष और ट्रांसपोर्ट मंत्री।

राजनीतिक योगदान और व्यक्तिगत जीवन

विजय रूपाणी का जीवन राजनीतिक रूप से समर्पित था। उन्होंने बीजेपी के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़कर राजनीति में कदम रखा और 1976 की इमरजेंसी के दौरान 11 महीने तक जेल में रहे। वे 1996 से 1997 के बीच राजकोट के मेयर रहे, और 2006 से 2012 तक राज्यसभा में मेंबर रहे। 2014 में उन्होंने राजकोट वेस्ट से विधायक का चुनाव जीता और बाद में मुख्यमंत्री बने।

उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी और दो बच्चों का परिवार है। उनका एक बेटा इंजीनियर है और एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनका दूसरा बेटा एक कार दुर्घटना में जान गंवा चुका था।

और पढ़ें: UP News: इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद, थाने तक पहुंचा मामला

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds