Trending

ShantiPriya: A Lost Actress : 38 की उम्र में विधवा हुईं अक्षय की पहली एक्ट्रेस, अब किस हाल में हैं?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 09 Jun 2025, 12:00 AM | Updated: 09 Jun 2025, 12:00 AM

ShantiPriya: Lost Everything At 38: खूबसूरत नशीली आंखे, प्यारी सी मुस्कान, सांवला रंग, और अदाकारी के तो क्या कहने, फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसा होता है जब कोई कलाकार हमेशा के लिए अपने व्यक्तित्व के जरिए फैंस के दिलों में हमेशा के लिए अपनी जगह बना लेता है, लेकिन कहते है न कि कई बार आपको स्टारडम पैसा ओर फेम सबकुछ मिल तो जाता है लेकिन आपकी किस्मत का भी इसमें सबसे बड़ा रोल होता है। ऐसी ही किस्मत लेकर आई थी अक्षय कुमार की वो एक्ट्रेस जो रातों रात अपनी खूबसूरती और अदाकारी के जरिए फेमस हो गई, स्टारडम पैसा फेम सब कुछ मिला था, करियर के पीक पर अपने फेम को दाव पर लगा कर शादी के बंधन में बंधी, दो बच्चों की मां बनी, लेकिन ये खुशी शायद किस्मत को ज्यादा दिनों तक मंजूर नहीं थी। मात्र 38 साल की उम्र में ये एक्ट्रेस विधवा हो गई। अचानक इस खूबसूरत हीरोइन का सुहाग उजड़ गया, और देखते ही देखते पूरी दुनिया रंगहीन हो गई। कौन थी ये अदाकारा, जिन्हें प्यार, पैसा, फैमिली, स्टारडम सब मिला था लेकिन किस्मत ने उनसे छीन लिया, तो एक्ट्रेस थी अक्षय कुमार के साथ उनकी पहली फिल्म सौगंध में नजर आने वाली अदाकारा शांतिप्रिया(ShantiPriya)

शांतिप्रिया के बदलते किस्मत की कहानी Sad story of ShantiPriya

22 सितंबर 1969 को आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्री में जन्मी शांतिप्रिया ने मात्र 18 साल की उम्र में ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तेलगु फिल्म ‘कबोए अल्लूडू’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। तेलगु के अलावा शांतिप्रिया ने तमिल और कन्नड़ भाषा में भी फिल्म की थी, लेकिन करियर के शुरुआती दौर में ही शांतिप्रिया को बॉलीवुड फिल्म करने का मौका मिला था। शांतिप्रिया(Shantipriya) को नए एक्टर अक्षय कुमार(Akshay Kumar) के साथ 1991 में फिल्म सौगंध (Saughandh) के जरिए स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई और फिल्म इंडस्ट्री को एक ओर खूबसूरत हीरोइन मिल गई।

और पढ़ेः आमिर खान की वो 5 स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी, एक ने तो की 2000 CR से ज्यादा की कमाई

जब सांवली होने पर उड़ा मजाक

वैसे तो शांतिप्रिया के स्क्रीन पर आते ही वो रातों रात स्टार बन गई थी लेकिन हिंदी फिल्म जगत में तब गोरी हीरोइंस की मांग होती थी। जिसके कारण शांतिप्रिया को उनके सांवले रंग के कारण कई बार मजाक का सामना करना पड़ा। एक किस्से के मुताबिक अक्षय कुमार ने फिल्म इक्के पे इक्का की शूटिंग के दौरान शांतिप्रिया के शॉर्ट ड्रेस पहनने पर उनके घुटनों का मजाक उड़ा दिया था क्योंकि वो काले नजर आ रहे थे। शांतिप्रिया को इस बात का काफी बुरा लगा था और वो समझ गई थी कि बॉलीवुड में वो चाहे जितनी मेहनत कर ले लेकिन उनके रंग के कारण उन्हें हमेशा मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। इस कारण शांतिप्रिया (Shantipriya) ने फिल्म इंडस्ट्री से ही दूरी बना ली थी।

Shantipriya with husband
Source: Google

जब शांतिप्रिया ने खोया सुहाग Shantipriya Lost husband at 38

शान्ति प्रिया ने सुहाग फिल्म के बाद ही हिंदी फिल्म जगत में उनके साथ होने वाले भेद भाव को समझ लिया था और 1992 में हिंदी और मराठी फिल्म एक्टर सिद्धार्थ रे के साथ शादी कर ली थी। सिद्धार्थ रे फिल्म बाजीगर और वंश में अपनी अदाकारी के लिए जाने जाते है।

शांतिप्रिया और सिद्धार्थ के 2 बच्चें भी हुए ओर शादी के बाद शांतिप्रिया ने फिल्म इक्के पे इक्का में काम किया था लेकिन ये फिल्म नहीं चली और शांतिप्रिया ने फिल्मों से दूरी बना कर अपनी घर गृहस्थी संभालने का फैसला किया। शांतिप्रिया की जिंदगी काफी स्मूद चल रही थी लेकिन 2004 में आए एक तूफान ने उनकी जिंदगी में उथल पुथल मचा दी थी।

8 मार्च 2004 के दिन अचानक शांतिप्रिया को एक ऐसे हादसे का सामना करना जिसने उनकी बसी बसाई दुनिया उजाड़ दी। उनके पति सिद्धार्थ रे (Siddharth re) को अचानक दिल का दौरा पड़ा और  महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ दुनिया छोड़ कर चले गए। 38 साल को शांतिप्रिया(Shantipriya) इतनी कम उम्र में विधवा हो गई।

और पढ़ेः विद्या बालन नहीं थीं ‘द डर्टी पिक्चर’ की पहली पसंद, जानें कैसे मिली यह फिल्म.

जब शांतिप्रिया ने चुना टीवी को

शांतिप्रिया अपने पति की मौत के बाद काफी टूट गई थी। उन्हें संभालने में काफी समय लगा था। जिसके बाद उन्होंने टीवी के जरिए वापसी की। उन्होंने 2008 में सहारा वन पर आने वाले शो माता की चौकी के जरिए टीवी से वापसी की जो कि 2011 तक टेलीकास्ट हुआ था। इसके बाद उन्होंने 2011 में हो एनडीटीवी इमेजिन में आने वाले शो द्वारकाधीश में काम किया था।

फिल्मों में शांतिप्रिया का कमबैक Shnatipriya’s Comeback

शांतिप्रिया करीब 28 सालों के बाद फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। वो भारत की पहली महिला राज्य पाल और स्वर कोकिला सरोजिनी नायडू के ऊपर बनने वाली बायोपिक में नजर आने वाली है। इससे पहले शांतिप्रिया ने 2025 में ही तमिल मूवी बैड गर्ल के जरिए तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके अलावा शांति प्रिया mx प्लेयर पर प्रसारित होने वाली सीरीज धारावी बैंक में भी नजर आ रही है। शांतिप्रिया सरोजिनी नायडू के बायोपिक को लेकर काफी एक्साइटेड है। शांतिप्रिया काफी लंबे समय के बाद हिंदी फिल्म करने जा रही है। ऐसी में देखना ये है कि अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काजोल, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस ने सांवले रंग भेद को करारा जवाब दिया तो क्या इस बार शान्ति प्रिया अपनी सेकंड पारी में जगह बना पाएगी बॉलीवुड में। आपको क्या लगता है हमें कमेंट करके बताइयें।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds