Trending

राजस्थान की रानियों के पास धन की नहीं कोई कमी, महलों की भव्यता और राजसी शान देखने दूर-दूर से आते हैं पर्यटक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 27 Nov 2024, 12:00 AM | Updated: 27 Nov 2024, 12:00 AM

Rajasthan Queens Net Worth: ‘राजाओं की धरती’ कहलाने वाला राजस्थान अपनी शाही शानो-शौकत और ऐतिहासिक महलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के राजघरानों की रानियों (Rajasthan Royal Family Inheritance) के पास न सिर्फ अपार संपत्ति है, बल्कि उनके महलों की भव्यता भी विदेशी पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण है। आइए जानते हैं कि राजस्थान की रानियों के पास कितनी दौलत है।

और पढ़ें: राजस्थान में महाराणा प्रताप के वंशजों के बीच गद्दी को लेकर विवाद हुआ हिंसक, जानें क्या है पूरा मामला

शाही संपत्ति की विरासत- Rajasthan Queens Net Worth

राजस्थान के राजघरानों की रानियों के पास इतिहास की अद्भुत संपत्तियां हैं। इनमें जयपुर का सिटी पैलेस, उदयपुर का लेक पैलेस, जोधपुर का उम्मेद भवन और जैसलमेर का सोनार किला शामिल हैं। ये महल न केवल ऐतिहासिक धरोहर हैं, बल्कि इनकी वास्तुकला और सांस्कृतिक महत्व भी अविस्मरणीय है।

आधुनिक समय में, इन शाही संपत्तियों का उपयोग हेरिटेज होटलों और पर्यटन स्थलों के रूप में किया जा रहा है। उदाहरण के लिए, उदयपुर का लेक पैलेस अब एक प्रसिद्ध हेरिटेज होटल है, जो विदेशी पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।

पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र

राजस्थान के महल और किले अपनी भव्यता और इतिहास के कारण विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहाँ की समृद्ध संस्कृति और परंपराएँ दुनिया भर के यात्रियों को आकर्षित करती हैं। जयपुर के सिटी पैलेस और जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस जैसी जगहों ने राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बना दिया है।

राजस्थान की प्रमुख रानियां और उनकी संपत्ति

वसुंधरा राजे: Vasundhara Raje Net Worth

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की बेटी वसुंधरा राजे के पास 5.50 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास 18 किलो सोने और चांदी के आभूषण, कई बैंक खाते, म्यूचुअल फंड्स, बीमा पॉलिसी और 50 लाख का भवन है।

Rajasthan Queens Net Worth, Vasundhara Raje Net Worth
Source: Google

दीया कुमारी: Diya Kumari Net Worth

जयपुर की राजकुमारी और राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी करोड़ों की मालकिन हैं। 2013 में उनकी संपत्ति 9.64 करोड़ रुपए के करीब थी, जो अब बढ़कर 19 करोड़ रुपए हो गई है। उनके पास जयपुर में अरबों का महल, म्यूचुअल फंड्स, एफडीआर और बैंकों में जमा राशि है।

Rajasthan Queens Net Worth, Diya Kumari Net Worth
Source: Google

सिद्धि कुमारी: Siddhi Kumari Net Worth

बीकानेर राजघराने की भाजपा नेता सिद्धि कुमारी, जो अपनी दादी की विरासत के बाद 1.11 अरब रुपए की संपत्ति की मालिकन बनीं। उनके पास बीकानेर में 247 बीघा जमीन, हिमाचल प्रदेश में डेढ़ सौ बीघा जमीन और मुंबई व दिल्ली में कीमती संपत्तियां हैं।

Rajasthan Queens Net Worth, Siddhi Kumari Net Worth
Source: Google

संपत्ति का प्रबंधन और संरक्षण

राजस्थान के शाही परिवारों ने अपनी संपत्तियों को संरक्षित करने और उनके आर्थिक उपयोग के लिए अभिनव कदम उठाए हैं। कई महलों को हेरिटेज होटलों में बदला गया है, जिससे न केवल उनका संरक्षण हुआ है, बल्कि राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।

आपको बता दें, राजस्थान की रानियों की संपत्ति और महलों की भव्यता न केवल भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। राजपरिवारों द्वारा संपत्तियों का आधुनिक उपयोग और संरक्षण न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है, बल्कि राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी जीवित रखता है।

और पढ़ें: केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ योजना को दी मंजूरी, शोध व शिक्षा क्षेत्र में आएगा नया बदलाव

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds