Trending

Punjab: क्यों Navjot Singh Sidhu ने छोड़ दिया कांग्रेस अध्यक्ष का पद? ये मानी जा रही हैं वजह…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 28 Sep 2021, 12:00 AM | Updated: 28 Sep 2021, 12:00 AM

पंजाब कांग्रेस में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पंजाब से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

सिद्धू ने सोनिया गांधी को भेजी चिट्ठी

सिद्धू ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा। इस इस्तीफे में सिद्धू ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते के साथ शुरू होती है। मैं पंजाब के भविष्य और एजेंडा से समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा दे रहा हूं। मैं कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा।

सिद्धू के इस्तीफे ने किया हैरान

सिद्धू के अचानक दिए इस इस्तीफा ने हर कोई हैरान हैं। कुछ वक्त पहले ही कांग्रेस आलाकमान ने उनको ये पद सौंपा था। लंबे वक्त से कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ सिद्ध जो तनातना चली आ रही थी, उसका रिजल्ट यही रहा कि अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी और उनकी जगह पर चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया गया था। 

इस्तीफे के पीछे ये वजहें मानी जा रही

सिद्धू के इस्तीफे के पीछे की कई वजहें मानी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कई वजहों से सिद्धू नाराज चल रहे थे। चन्नी सरकार के गठन के बाद सिद्धू को साइडलाइन किए जा रहे थे। चरणजीत सरकार में नई नियुक्तियों को लेकर वो खुश नहीं थे। इसके अलावा सिद्धू की नाराजगी की वजह कैबिनेट विस्तार भी माना जा रहा है। अभी दो दिन पहले चरणजीत सिंह चन्नी सरकार का कैबिनेट विस्तार किया गया। माना जा रहा है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह मंत्रालय दिए जाने से भी सिद्धू नाखुश थे।

कैप्टन करेंगे नड्डा-शाह से मुलाकात

एक तरफ सिद्धू के इस्तीफे ने पंजाब की राजनीति में फिर से हलचल मचा दी। दूसरी ओर कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। दरअसल, आज कैप्टन दिल्ली जा रहे हैं, जहां उनकी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds