‘राज कपूर, मैं आपका चमचा नहीं’, जब शत्रुघ्न सिन्हा को अपने बयान के लिए झेलनी पड़ी कड़ी आलोचना

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 10 मई 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 10 मई 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अपने अनोखे अंदाज और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग से बड़े-बड़े स्टार्स को खामोश कर दिया था। फिल्मी बैकग्राउंड से ना होने के बावजूद उन्होंने सिनेमा जगत में अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा दिखाया है, जो शायद फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले सितारों के लिए भी संभव नहीं है। हालांकि फ़िल्मी दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन जब सफलता की सीढ़ी उनके हाथ पहुंची तो वह राज कपूर जैसे बड़े अभिनेता संग भिड़ने लगे। आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ा ये खास किस्सा।

और पढ़ें: 20 साल बाद दुबारा रिलीज हुई सुपरस्टार थलपति की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर टूट गया ‘शोले’ का रिकॉर्ड

शत्रुघ्न सिन्हा प्रारंभिक जीवन

खलनायक के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म 15 जुलाई 1945 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। अभिनेता के पिता एक डॉक्टर थे, जिनके चार बेटे थे। उनके परिवार में सभी का नाम रामायण के नाम पर रखा गया था। ऐसे में उन्होंने अपने चारों बेटों का नाम राम, लखन, भरत और शत्रुघ्न रखा। शिक्षा की बात करें तो अभिनेता ने पटना साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और फिर अपने दोस्त की सलाह पर एफटीआईआई से पढ़ाई की। एक्टर जहां रहते थे, वहां फिल्मी दुनिया से कोई जुड़ा नहीं था, फिर भी उनका रुझान एक्टिंग की ओर हो गया। फिर क्या था, वह हीरो बनने का सपना लेकर मायानगरी की ओर निकल पड़े।

शत्रुघ्न सिन्हा का करियर

शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में न सिर्फ हीरो का किरदार निभाया, बल्कि विलेन के रोल में भी नजर आए। ‘कालीचरण’, ‘काला पत्थर’, ‘लोहा’, ‘दोस्ताना’, ‘नसीब’, ‘मेरे अपने’, ‘खुदगर्ज’, ‘मेरे अपने’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हालाँकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि जब शत्रुघ्न सिन्हा का करियर शीर्ष पर था, तब वे भी अपने आगे किसी को नहीं समझते थे।

राज कपूर से भिड़े शत्रुघ्न सिन्हा

अब अगर राज कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा से जुड़े इस किस्से की बात करें तो यह किस्सा उनकी फिल्म ‘विश्वनाथ’ से जुड़ा है। यह फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। फिल्म की अभिनेत्री रीना रॉय थीं जबकि फिल्म में दूसरे मुख्य अभिनेता भी परीक्षित साहनी थे। कहा जाता है कि इस फिल्म में परीक्षित साहनी का दमदार रोल देखकर शत्रुघ्न सिन्हा को जलन होने लगी थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी आपस में नहीं बनती थी।

न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की रिलीज के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने स्टार एन स्टाइल मैगजीन में राज कपूर को लेकर एक इंटरव्यू दिया था। वैसे तो शत्रुघ्न सिन्हा और राज कपूर बॉलीवुड में बहुत अच्छे दोस्त माने जाते थे। दोनों ने दुलाल गुहा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘खान दोस्त’ में साथ काम किया, हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक, राज कपूर को शत्रुघ्न सिन्हा अपना आदर्श मानते थे। कहा जाता था कि राज कपूर की वजह से शत्रुघ्न सिन्हा एक्टर बने थे, लेकिन फिर भी उन्होंने राज कपूर को लेकर ऐसा बयान दिया जिसे जान हर कोई हैरान रह गया।  दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा मैगजिन को दिये इंटरव्यू में कहा था, ‘राज कपूर मैं आपका चमचा नहीं हूं।’

शत्रुघ्न सिन्हा को सुननी पड़ी खरी खोटी

शत्रुघ्न सिन्हा भी राज कपूर को अपना आदर्श मानते हैं लेकिन अपने भाई शम्मी कपूर से विवाद के चलते मैगजीन से बात करते हुए उन्होंने ऐसा बयान दिया जो कपूर परिवार को पसंद नहीं आया। राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले परीक्षित को शत्रुघ्न की ये बात पसंद नहीं आईं। इसलिए उन्होंने इस इंटरव्यू में कही गयी बातों के लिए शत्रुघ्न को खूब डांटा। शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान के बाद फिल्म ‘विश्वनाथ’ भी बॉक्स ऑफिस पर प्लॉप होते-होते बची थी।

और पढ़ें: अकेली पड़ गयी है एक्ट्रेस मनीषा कोइराला, 53 की उम्र में ढूंढ़ेंगी नया जीवनसाथी!

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds