देव आनंद से जुड़ा किस्सा: जब कोर्ट ने उनके काला कोट पहनने पर लगाया था बैन, वजह थी ये!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 Aug 2021, 12:00 AM | Updated: 11 Aug 2021, 12:00 AM

देव आनंद बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर की लिस्ट में शामिल रहे हैं। उनको अगर अपने समय का सुपरस्टार कहा जाए, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। लुक्स के तो लोग उनके दीवाने थे ही, साथ ही देव आनंद के अलग अंदाज भी फैंस को खूब भाता था। खासतौर लड़कियों में तो उनकी दीवानगी कुछ अलग ही थी। उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थीं। 

खासकर जब सफेद शर्ट पर काले कोट में देव आनंद बाहर निकलते थे,तो उन्हें देखने वालों की कतार लग जाती थी। देव आनंद का काला कोट काफी मशहूर रहा। इससे जुड़ा एक किस्सा भी है। दरअसल, बताया जाता है कि कोर्ट ने देव आनंद के काला कोट पहनने पर रोक लगा दिया था। अब ये जानकर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्यों किया? देव आनंद के काले कोट में ऐसा क्या खास था, जिस पर कोर्ट को बैन लगाना पड़ा? आइए इससे जुड़ा पूरा किस्सा आपको बताते हैं…

दरअसल, बात साल 1958 की है। जब उनकी फिल्म ‘काला पानी’ आई थी। मूवी में जो उनका लुक था खूब हिट हुआ था। ‘काला पानी’ में देव आनंद को सफेद शर्ट और काले कोट में देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया था, चाहे वो लड़के हो या लड़कियां। 

लेकिन उनका यही कोर्ट धीरे धीरे कई उनकी मुसीबत की वजह भी बनता चला गया। इसमें देव आनंद को देखकर लड़कियां इस कदर उनकी दीवानी हो जाती थी कि कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाया करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स तो ये तक दावा करती हैं कि इसके लिए लड़कियां  छत से छलांग लगाने तक को तैयार हो जाती थीं। इसको लेकर मामला इस कदर बढ़ गया कि कोर्ट को इसमें दखल देना पड़ा। कोर्ट ने देव आनंद को पब्लिक में कोर्ट ना पहनने की सलाह दी और इसके इस पर बैन लगा दिया। 

ऐसा शायद ही कभी हुआ होगा, जब कोर्ट के किसी सितारे के पहनावे को लेकर दखलअंदाजी की हो। लेकिन देव आनंद की दीवानगी का आलम ही कुछ यूं था कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट को ऐसा करना पड़ा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds