हैरान करने वाली घटना: पढ़ाई के लिए टोकने पर बेटी ने ली मां की जान, फिर बचने के रची ये कहानी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 11 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मायानगरी मुंबई से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो आपको हैरान करके रख देगी। मामला एक महिला की हत्या से जुड़ा हुआ है। नवी मुंबई में एक 42 साल की महिला को 10 दिन पहले मौत के घाट उतारा गया था। अब इस मामले की सच्चाई सामने आई, तो हर कोई इसके बारे में जानकर चौंक गया। महिला की मौत में और कोई नहीं बल्कि उनकी खुद की बेटी ही शामिल थी। 

जी हां, उनकी खुद की बेटी ने उनको जान से मारा। अब जब आप इसके पीछे की वजह के बारे में जानेंगे, तो और ज्यादा शॉक हो जाएंगे। 15 साल की नाबालिग बेटी ने इसलिए अपनी मां को मार डाला क्योंकि वो उस पर पढ़ाई का दबाव बना रही थी। पढ़ाई को लेकर ही लड़की का अपनी मां के बाद विवाद हो गया था, जिसके चलते उनसे उनकी हत्या कर दी।  

पढ़ाई को लेकर सीरियस नहीं थी बेटी

दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि लड़की डॉक्टर बनने के लिए NEET की पढ़ाई कर रही थी। वो एग्जाम को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं थी, जिसकी वजह से उसकी मां को उसे टोकना पढ़ता था। 30 जून को ऐसा ही कुछ हुआ। तब मां ने अपनी बेटी को पढ़ाई करने के लिए टोक दिया था। लेकिन ऐसा करना उन्हें इतना भारी पड़ गया कि उन्हें उनकी जान से ही हाथ गंवाना पड़ा। 

कराटे की बेल्ट से घोंट दिया गला

हुआ कुछ ऐसा कि मां ने बेटी से पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था। साथ ही उन्होंने बेटी की पिटाई की थी। यही नहीं पुलिस के मुताबिक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को चाकू दिखाकर धमकाने की भी कोशिश की। जिसके बाद उसे ये डर लग गया कि उसकी मां उसे मार देगी। इसी खौफ में आकर लड़की ने मां को धक्का दे दिया। इससे महिला नीचे गिरी और उसके सिर पर चोट भी लग गई। फिर मां ने उठने की कोशिश की तो उसने कराटे की बेल्ट से गला घोंट दिया। 

आत्महत्या दिखाने की यूं की कोशिश

वहीं मां को मारने के बाद नाबालिग ने इसे छिपाकर रखने और आत्महत्या का मामला भी दिखाने की कोशिश की। इसके लिए उसने एक अलग ही कहानी रचने की कोशिश की। मां की हत्या करने के बाद उसने उनके लिया और अपने पिता को ये मैसेज कर दिया कि ‘मैंने सब कुछ करने की कोशिश की, अब मैं छोड़कर जा रही हूं।‘

मैसेज भेजने के बाद मामले को आत्महत्या का दिखाने की कोशिश की। वो कमरे से बाहर आ गई और अपने पिता को फोन करके बोला कि मां ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और बार बार खटखटाने पर भी नहीं खोल रही। फिर उन्होंने अपने साले को फोन करके वहां जाने को कहा। जब वो वहां पहुंचे तो दरवाजा खोलकर उन्होंने देखा कि उनकी बहन गले में कराटे बेल्ट बांधकर बेहोश पड़ी है। मामले की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद इसकी जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात निकलकर सामने आई कि महिला की हत्या गला दबने के कारण हुई। जिसके बाद इस पूरी कहानी का सच सामने आया और आरोपी लड़की ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds