महिला सुरक्षा के दावे हवा-हवाई! 24 घंटों के अंदर बच्ची से नाबालिग तक तीन रेप की घटनाओं ने कानपुर को हिला डाला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 11 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर कितने भी बड़े बड़े दावे क्यों ना कर लें, लेकिन उन दावों पर सवाल तब उठना तब शुरू हो जाते है, जब राज्य से एक के बाद एक कई दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ जाती है। ऐसा ही कुछ यूपी के कानपुर में हुआ। कानपुर में महज 24 घंटें के अंदर तीन दरिंदगी भरी वारदातें सामने आई, जिन्होंने कानून व्यवस्था को एक बार फिर सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। महज 24 घंटों में नाबालिग से लेकर प्रेग्नेंट महिला तक तीन महिलाओं हैवानियत का शिकार हुई। 

पूर्व इंस्पेक्टर ने किया नाबालिग का रेप

पहला मामला है कानपुर के चकेरी का। जहां एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की। पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने 13 साल की बच्ची का रेप किया। दरअसल, इंस्पेक्टर ने फ्रेंड्स कॉलोनी में एक घर बनवाया। पीड़िता के पिता घर की देखरेख करते थे। रिटायर्ड इंस्पेक्टर भी कभी कभी यहां आया करते थे। कुछ दिन पहले भी वो यहां पर आए थे। रविवार रात को वो केयरटेयर के बच्चों के साथ टीवी देख रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने बच्ची को अपना हैवानियत शिकार बनाया। पूर्व इंस्पेक्टर बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे। जब उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया, तो दिनेश त्रिपाठी ने शिकायत ना दर्ज करने का भी दबाव बनाया। बावजूद इसके सोमवार के चकेरी थाने में तहरीर। आरोपी रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर मामले को लेकर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

झाड़ू-पोछा लगाने वाली किशोरी से बलात्कार

वहीं बात अब दूसरे मामले की करते हैं, जो कल्याणपुर थाने का है। यहां एक दुकानदार ने अपने यहां झाड़ू-पोछा का काम करने वाली नौकरानी के साथ घिनौनी घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि एक रिक्शा चालक की बेटी शंकर नाम के व्यक्ति की हार्डवेयर शॉप में सफाई का काम किया करती थी। मामले में आरोप ये लग रहे हैं कि शंकर ने इस दौरान उसे झांसे में लेकर रेप की घटना को अंजाम दिया। जब उसके पेट में दर्ज हुआ, तो जांच कराई गई। जिस दौरान पता चला कि पीड़िता तीन महिला के गर्भ से है। इतना ही नहीं कारोबारी पर पीड़िता को धमकाने के भी आरोप लग रहे है। सोमवार को ही इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले की पीड़िता भी नाबालिग ही बताई जा रही है, जिस वजह से रेप और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज कर शंकर नाम के इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्रेग्नेंट महिला से भी रेप की घटना सामने आई है

तीसरा मामला कानपुर के काकादेव इलाके में एक प्रेग्नेंट महिला के साथ रेप का आया है। करन नाम के आरोपी पर गर्भवती महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप लगे। मामले में पुलिस मंगलवार रात को ही आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

गौरतलब है कि इस तरह के मामले सोचने को मजबूर कर देते हैं कि आखिर कब हमारे देश में बच्चियां, महिलाएं, बेटियां सुरक्षित हो पाएंगी? देश की आजादी को 75 साल होने जा रहे है, लेकिन महिला सुरक्षा के मामले में आज भी कम काफी पिछले हुए है। तमाम सरकारें अपने यहां महिलाओं की सुरक्षा पर काम करने के तमाम वादे और दावे करते हैं, लेकिन जब इस तरह के एक के बाद एक ऐसी रेप की घटनाएं सामने आती है, तो उनकी पोल अपने आप ही खुल जाती है।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds