उत्तर प्रदेश: चुनावी जंग में किसकी होगी जीत? टक्कर का रहेगा मुकाबला? जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चुनाव आखिरकार खत्म हो गए। 7 मार्च यानी सोमवार को यूपी में आखिरी फेज के लिए वोट डाले गए। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में वोटिंग हुई। मतदान के बाद अब हर किसी को इंतेजार 10 मार्च का है, जब इन चुनावों के नतीजे आएंगे। 10 मार्च को ही ये साफ हो पाएगा कि यूपी में एक बार फिर से कमल खिलेगा या उत्तर प्रदेश की जनता ने इस बार बदलाव का रूख किया है। 

7 मार्च को लास्ट फेज की वोटिंग शुरू होते ही पांचों चुनावी राज्यों के एग्जिट पोल आने का सिलसिला भी शुरू हो गया। सोमवार शाम से ही सभी न्यूज चैनल और तमाम एजेंसियां अपने अपने एग्जिट पोल के रिजल्ट जारी करती नजर आ रही हैं। 

बात उत्तर प्रदेश की करें तो लगभग सभी एग्जिट पोल यहां बीजेपी सरकार की पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का ही दावा कर रही हैं। आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि यूपी में एक बार फिर बीजेपी का परचम लहराने वाला है। लगभग एग्जिट पोल्स यूपी में बीजेपी के 200+ सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में इस बार वैसे तो कई पार्टियां कूदी थीं। लेकिन चुनाव मुख्य रूप से दो ही पार्टियों के बीच का माना जा रहा था, ये बीजेपी और समाजवादी पार्टी हैं। इन चुनावों में बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर मानी जा रही हैं। दोनों पार्टियों ने एक दूसरे को चुनौती देते हुए इलेक्शन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थीं। 

अब एग्जिट पोल के नतीजे बीजेपी के फेवर में आते हुए दिख रहे हैं। जी-न्यूज डिजाइन बॉक्स एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डाले तो बीजेपी 223 से 248 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही हैं। इसके अलावा सपा को 138-157 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इन एग्जिट पोल में कांग्रेस को 4-9 और बसपा को 5-11 सीटों मिलने की संभावना जताई गई। इस तरह के ही कुछ अंदाजे दूसरे एग्जिट पोल में भी लगाए गए। लगभग सभी में बीजेपी की सरकार बनने के दावे किए जा रहे हैं। 

जी न्यूज-डिजाइन बाक्स्ड : भाजपा+ 223-248, सपा+ 138-157, कांग्रेस 4-9, बसपा 5-11

इंडिया न्यूज : भाजपा+ 222-260, सपा+ 135-165, कांग्रेस 1-3, बसपा 4-9

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया : भाजपा+ 288-326, सपा+ 71-101, कांग्रेस 1-3, बसपा 1-9

टाइम्स नाउ-वीटो : भाजपा+ 225, सपा+ 151, कांग्रेस 9, बसपा 14

न्यूज 24-टुडेज चाणक्या : भाजपा+ 294 (+-19), सपा+ 105 (+-19), कांग्रेस 1 (+-1), बसपा 2 (+-2)

न्यूज एक्स-पोलस्ट्रैट : भाजपा+ 211-225, सपा+ 146-160, कांग्रेस 4-6, बसपा 14-24

हालांकि एक-दो एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे ऐसे भी है, जो सपाईयों को खुश कर सकते हैं। इन एग्जिट पोल में यूपी में सपा की जीत के दावे किए जा रहे हैं। देशबंधु के एग्जिट पोल की मानें तो यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। देशबंधु के एग्जिट पोल में जहां BJP 150 सीटों पर ही सिमटती हुई दिख रही है, तो वहीं सपा के 244 सीटें जीतने की बात कही जा रही है। 

देशबंधु के अलावा 4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे के अनुमान भी कुछ ऐसे ही है। सर्वे में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की बात कही जा रही है। इस सर्वे के मुताबिक  समाजवादी पार्टी को यूपी चुनाव में 238 सीटें मिल सकती हैं, तो वहीं बीजेपी 157 सीटों पर ही सिमट सकती है। 

ये तो खैर एग्जिट पोल के ही नतीजे है। असली रिजल्ट आना तो अभी बाकी है। कौन से एग्जिट पोल सही साबित होते है और किसकी सरकार सत्ता में आती है, ये तो चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद ही साफ हो पाएगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds