दुनिया में भिखारियों का सबसे बड़ा निर्यातक बना पाकिस्तान, यहां समझिए पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 सितम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 28 सितम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कई समय पाकिस्तान को लेकर खबर है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. वहीं इस बीच अब खबर है कि पाकिस्तान दुनिया में भिखारियों का सबसे बड़ा निर्यातक भी बन गया है. दरअसल, सऊदी, यूएई और ईरान ने पाकिस्तान को लेकर शिकायत की है इसके बाद इस बात को लेकर शर्मिंदगी जताई और कहा कि, ‘हमारे भिखारी सबसे ज्यादा विदेश जा रहे हैं.

Also Read- अमेरिका ने एक या दो बार नहीं बल्कि 8 बार दूसरे देशों में घुसकर किया है अपने दुश्मनों का खात्मा, ये रही पूरी लिस्ट. 

खाड़ी देशों ने की शिकायत 

जानकारी के अनुसार, खाड़ी देशों ने शिकायत की है कि पाकिस्तान से उनके देश बड़ी तादाद में भिखारी आ रहे हैं. वहीं शिकायत के बाद बुधवार को प्रवासी पाकिस्तानी मंत्रालय के सचिव ने एक मीटिंग में कहा कि दूसरे देशों में जितने भी भिखारी गिरफ्तार होते हैं उनमें से 90 फीसदी पाकिस्तानी होते हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इराक और सऊदी के राजदूत खुलकर कह चुके हैं कि आप अपने भिखारियों को हमारे पास क्यों भेज रहे हैं? इनके कारण हमारे देश की जेलें भरी हुई हैं. पाकिस्तान से ये लोग वीजा लेकर पहुंचते हैं और फिर वहां भीख मांगने लगते हैं.

पाकिस्तानी से हैं सबसे ज्यादा भिखारी 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी में ग्रैंड मस्जिद से जितने भी जेबकतरे पकड़े गये हैं वो सभी पाकिस्तानी से हैं. वहीं ये लोग उमरा लेकर सऊदी जाते हैं और मस्जिद के बाहर ये सोच कर भीख मांगते हैं की लोग यहां पर रियाल में भीख देंगे. हाल ही में यहां पर सऊदी पुलिस ने मक्का की पवित्र मस्जिद के सामने भिखारियों के एक ग्रुप को गिरफ्तार किया था. भीख की प्रथा को खत्म करने के अभियान के तहत इन सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया.व वहीं इस दुआरण पता चला कि यह लोग यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों से पैसे मांग रहे थे. इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले एक पाकिस्तानी का वीडियो आया था, जिसमें वह एक प्लेन में भीख मांग रहा था.

इसी के साथ जब इस मीटिंग में सचिव से पूछा गया कि पाकिस्तान के लोग विदेशों में भारत या बांग्लादेश से ज्यादा हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों के पास टैलेंट की कमी है. इसके साथ ही विदेशी लोग पाकिस्तानियों पर भरोसा नहीं करते हैं.

खाड़ी देश में भिखारियों को लेकर है सख्त कानून

आपको बता दें, खाड़ी के देशों में सरकार भिखारियों को लेकर सख्त कानून है कि अगर यहां पर कोई शख्स भीख मांगते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कारवाई होती है साथ ही उसे जेल में डाल दिया जाता है.

Also Read- कनाडा से संबंध खराब होने से भारत को क्या है नफा-नुकसान, जानिए. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds