Trending

India’s richest Sikh: सिखी की शान और व्यापार के बेताज बादशाह, मिलिए भारत के टॉप सिख बिलियनेयर्स से

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 07 Feb 2026, 07:43 AM | Updated: 07 Feb 2026, 07:43 AM

India’s richest Sikh: 4 मार्च 2015 के दिन अमेरिका के बहुत फेमस मैग्जीन फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर 100 लोगो की लिस्ट जारी की थी, जिसमें एक नाम था कुलदीप सिंह ढींगरा.. फोर्व्स ने द वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स’ लिस्ट में कुलदीप सिंह ढींगरा को इंडिया की सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में शामिल करने के साथ साथ सबसे अमीर भारतीयों में से एक बताया था।  ये उपलब्धि किसी भारतीय के लिए बहुत खास था। लेकिन उससे ज्यादा गर्व था सिख समाज के लिए।

जिन्होंने अपने मेहनत और हौसलो के दम पर पूरी दुनिया में परचम लहराया है। सिखों की मेहनत और उनकी शारीरिक बल तो सभी जगह मशहूर है, अपने इस वीडियो में हम बात करेंगे 5 ऐसे सिखों की जो मेहनत के साथ साथ अपने दिमाग से सबसे ताकतवर और अमीर सिख कहलायें। अपने इस लेख में भारत के सबसे अमीर 5 सिखों के बारे में जानेंगे.. जो भारत की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहे है।

कुलदीप सिंह ढींगरा – Kuldeep Singh Dhingra

1, सबसे पहले बात करेंगे कुलदीप सिंह ढींगरा के बारे में—  साल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार 28,533 करोड़ रूपय की नेटवर्थ के साथ कुलदीप सिंह ढींगरा भारत के सबसे अमीर सिखों में शामिल है। ढींगरा बर्जर पेंट्स बनाने वाली कंपनी के मालिक है। ढींगरा ने ये पेंट्स 1991 में अपने भाई गुरबचन सिंह धींगरा के साथ मिलकर विजय माल्या के UB ग्रुप से खरीदा था। लेकिन उनके पुरखे एक सदी से भी ज्यादा समय से पेंट का काम करते है। उनके दादा ने 1898 में अमृतसर में पेंट का कारोबार शुरू किया था। ढींगरा करीब 35 फर्म के डायरेक्टर है। जिसमें आशी फार्म्स, UK पेंट्स, बर्जन प्रॉपर्टीज़, ब्रिटोना प्रॉपर्टीज़, स्कॉर्पियो रिसर्च एंड कंसल्टेंट्स शामिल है।

ढींगरा का जन्म 1947 में पंजाब के अमृतसर में एक सिख पंजाबी अरोड़ा कारोबारी परिवार में हुआ था। बिजनस उनके खून में ही समाया हुआ है। लेखक सोनू भसीन ने अनस्टॉपेबल: कुलदीप सिंह ढिंगरा एंड द राइज़ ऑफ़ बर्जर पेंट्स’ नाम की एक बायोग्राफी भी लिखी है, जो कि ढींगरा पर ही बेस्ड है। उन्होंने मीता ढिंगरा से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी रिशमा कौर, बर्जर पेंट्स की चेयरमैन हैं और वो पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह की पत्नी भी है। फिलहाल रिशमा ही बर्जर पेंट्स को संभाल रही है।

ओंकार सिंह पाहवा – Omkar Singh Pahwa

2, ओंकार सिंह पाहवा, सिखों की ताकत केवल उनके बाजुओं में ही मौजूद नहीं होती है बल्कि उनकी बनाई चीजों में भी ताकत कम नहीं है। इसी कड़ी में दूसरा नाम है ओंकार सिंह पाहवा.. पाहवा असल में मशहूर एवन साइकिल्स बनाने वाली कंपनी Avon Cycles Ltd के चेयरमैन है। एवोन साइकिल लिमिटेड की स्थापना 1951 में तीन भाईयो, सरदार हंसराज पाहवा, सरदार जगत सिंह पाहवा, और सरदार सोहनलाल पाहवा ने की थी, और 1971 में ओंकार सिंह पाहवा ने अपने पैतृक बिजनस को जॉइन किया और उसे आगे बढ़ावा। ओंकार सिंह पाहवा को केंद्र की तरफ से पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया है, जिसे उन्होंने अपने पिता को समर्पित कर दिया था। फिलहाल उनकी नेट वर्थ करीब 1700 करोड़ो रूपय है।

गुरदीप सिंह – Gurdeep Singh

3, गुरदीप सिंह – जीएस रेडिएटर्स, जी.एस. बिजनेस ग्रुप के इतिहास की बात करें तो इसकी शुरुआत बाबा गुरमुख सिंह ने 1938 में की थी, जिसका नाम था जीएस ऑटो..जो कि चेसिस-सस्पेंशन कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी थी, इस कंपनी के प्रोडक्ट इतने उम्दा थे कि उनकी डिमांड इंचरनेशनल स्तर पर बढ़े, और 1992 में जीएस ग्रूप के अंतर्गत जीएस रेडिएटर्स लिमिटेड की स्थापना की गई थी, जिसकी स्थापना गुरदीप सिंह ने की थी। मौजूदा समय में भी यह ग्रुप ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में उत्कृष्टता, इनोवेशन और क्वालिटी के प्रति अपनी मजबूत और सटीक प्रतिबद्धता को बनाए रखे हुए है। अकेले गुरदीप सिंह, जो जीएस रेडिएटर्स को संचालित कर रहे है उनकी नेट वर्थ करीब 900 करोड़ रूपय है।

राजिंदर मित्तल – Rajinder Mittal

4, राजिंदर मित्तल- BCL इंडस्ट्रीज… एग्रो-प्रोसेसिंग सेक्टर और खाने के तेल में बड़ा निवेश करने वाले राजिंदर मित्तल आज के समय में करीब 1200 करोड़ रूपय के मालिक है। BCL इंडस्ट्रीज समूह के संस्थापक श्री द्वारका दास मित्तल ने पंजाब के बठिंडा में एक छोटे से सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन यूनिट की नींव रखी थी। आज बठिंडा के सबसे अमीर और स्थापित लोगो में उनका नाम शामिल है। फिलहाल राजिंदर मित्तल इस इंडस्ट्री की संचालन कर रहे है और भटिंडा के एग्रो-प्रोसेसिंग सेक्टर में सबसे बड़े निवेशक है।

हरभजन सिंह  – Harbhajan Singh

5, हरभजन सिंह  – भारतीय टीम के कभी टॉप स्पिनर में शामिल हरभजन सिंह पंजाब के एक सफल क्रिकेटर के अलावा काफी अच्छे बिजनसमैन भी है। हरभजन जालंधर के रहने वाले है लेकिन उनका बिजनस लुधियाना में स्टेब्लिश है। जहां वो स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े है। हरभजन स्पोर्ट्स इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग और एंटरटेनमेंट वेंचर्स से जुड़े है। अपने बिजनस के दम उनकी नेट वर्थ अभी 700 करोड़ रूपय है। इनके अलावा भी सिखों ने बिजनस के क्षेत्र में काफी झंडे गाड़े है.. नौकरी से ज्यादा वो हमेशा अपना काम करना पसंद करते है, शायद यहीं कारण है कि आज सिख पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रहे है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds