Trending

थिएटर में चल रही थी फिल्म 'पठान' अचानक से रिलीज़ हो गया सलमान की फिल्म का टीज़र, चीखने लगे फैन्स

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Jan 2023, 12:00 AM | Updated: 25 Jan 2023, 12:00 AM

सलमान की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का टीज़र हुआ रिलीज़

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) बड़े परदे पर रिलीज़ हो गयी है और इस फिल्म के रिलीज़ होने के साथ ही सलमान खान के फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज मिला है. दरअसल, फिल्म पठान के साथ  सलमान (Salman khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Out) का टीजर की झलक देखने को मिली और इस दौरान थिएटर में  सलमान के फैन्स चीखने लगे. 

Also Read- Pathaan फिल्म के सभी सस्पेंस से उठा पर्दा, हिट साबित होगी फिल्म.

सिर्फ थिएटर्स में रिलीज़ हुआ टीजर

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Out) का टीजर अभी तक ऑफिशियली सिर्फ थिएटर्स में ही रिलीज किया गया है जिसकी वजह से सलमान खान के  फैन्स को ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर सिर्फ बड़े परदे पर ही देखने को मिलेगा. वहीं फिल्म ‘पठान’ देखने पहुंचे फैंस थिएटर से वीडियो बनाकर इस टीजर को शेयर कर दिया है, जिसमें सलमान खान का धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं.

जानिए कैसे है सलमान की फिल्म का टीजर

सलमान की फिल्म का टीजर में जहाँ भाईजान एक्शन करते हुए नजर आ आ रहे हैं तो वहीं इस बार सलमान ने फिल्म में नया डायलॉग भी निकाला है- ‘जब शरीर दिल और दिमाग मुझसे कहता है बस भाई नो मोर… तो मैं कहता हूं ब्रिंग इट ऑन’.  इसी के साथ इस फिल्म की हीरोइन पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की भी इस टीजर में पहली झलक दिख गई है. वहीं लोग इस टीजर को देखकर अभी से ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. आपको बता दें कि ये फिल्म ईद 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

Also Read- फिल्म भोला में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए अजय देवगन, रिलीज़ हुआ दूसरा टीजर.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds