Trending

कथावाचक जया किशोरी की इस शर्त को पूरा करने वाला बनेगा उनका लाइफ पार्टनर, जानिए क्या है वो शर्त

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Jan 2023, 12:00 AM | Updated: 27 Jan 2023, 12:00 AM

जया किशोरी ने शादी के लिए रखी ये खास शर्त

बागेश्‍वर महाराज धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री (Bageshwar Maharaj Dhirendra Krishna Shastri) कई समय चर्चा में बने हुए हैं और ये चर्चा उनके द्वारा किए जाने वाले चमत्कार को लेकर है. जहां धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री इस चमत्कार को लेकर शुरू हुए विवाद पर तमाम मीडिया चैनलों पर सफाई दे रहे हैं तो वहीं इस बीच उनसे ये भी सवाल किया जा रहा है कि जया किशोरी से शादी करने की अफवाहें सच है की नहीं. जिसको लेकर उन्होंने इस अफवाह को गलत और मिथ्‍या बताया था. वहीं इस बीच जया किशोरी ने अपनी शादी को लेकर एक बात कही थी. जिसको लेकर इस समय जया किशोरी भी चर्चा में बनी हुई है. 

Also Read- बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए मांगा समय, जानें क्या है वजह.

जानिए कौन है जया किशोरी

कथावाचक जया किशोरी की इस शर्त को पूरा करने वाला बनेगा उनका लाइफ पार्टनर, जानिए क्या है वो शर्त — Nedrick News

जया किशोरी (Jaya Kishori) एक फेमस कथावाचक और मोटिवेशनल स्‍पीकर हैं और राजस्‍थान (Rajasthan) के सुजानगढ़ जुलाई 1995 में उनका  जन्म हुआ और उनको घर का नाम जया शर्मा है लेकिन उन्हें ‘किशेरी जी’ के नाम से भी पुकारा जाता है. जया किशोरी के पिता का नाम शिव शंकर शर्मा है और उनकी एक बहन है, जिसका नाम चेतना शर्मा है. 

करोड़ों की संख्या में है फैन फॉलोइंग

कथावाचक जया किशोरी की इस शर्त को पूरा करने वाला बनेगा उनका लाइफ पार्टनर, जानिए क्या है वो शर्त — Nedrick News

जया किशोरी की कई सारी विडियो हैं जिसमे वो कथा, भजन गाते हुए और मोटिवेशनल बातें करती हुई नजर आती है. वहीं इन विडियो को देखने वालों की संख्या करोड़ो में हैं. सोशल मीडिया  पर उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है. वहीं फेसबुक पर उनके 8 मिलियन ट्विटर पर 50 लाख से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं वहीं जया किशोरी करोड़ों की मालकिन हैं और उनके पास लगभग 5 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 

शादी के लिए रखी ये खास शर्त 
कथावाचक जया किशोरी की इस शर्त को पूरा करने वाला बनेगा उनका लाइफ पार्टनर, जानिए क्या है वो शर्त — Nedrick News

इसी के साथ जया किशोरी अपनी सादगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है. वहीं जब लोग उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल करते हैं तो उन्होंने कहा है कि वो शादी जरुर करेगी. इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक खास शर्त रखी है इस बात की जानकारी दी. जया किशोरी ने शादी को लेकर  कहा कि उन्होंने शादी को लेकर एक शर्त रखी और कहा कि जो यह शर्त को पूरा कर पाएगा वह उसी को अपना लाइफ पार्टनर बनाने और शादी करने के बारे में सोच सकती हैं. जया किशोरी की शर्त है कि उनकी कहीं भी शादी हो, लेकिन उनके माता-पिता भी वहीं शिफ्ट होंगे, क्योंकि वो उनके बिना नहीं रह सकती हैं. 

Also Read- जानिए कौन है धीरेंद्र शास्त्री के गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य, जिन्हें सरकर ने किया है पद्मविभूषण से सम्मानित.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds