जम्मू-कश्मीर के भाई-बहन की जुंगलबंदी मचा रही धमाल, अनोखे लोक गीतों से लोगों का दिल जीत रहे The Duggar Siblings

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 मई 2022, 05:30 AM Updated: 02 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इन दिनों सोशल मीडिया पर The Duggar Siblings-Roohi & Juhi अपने लोक गीतों से छाए हुए हैं। हर तरफ The Duggar Siblings की आवाज का जलवा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जिस प्रकार भारत में लोक गीत रीमिक्स, पॉप, बॉलीवुड, पंजाबी, हरियाणवी जैसे गानों के आगे पूरी तरीके से विलुप्त हो गए हैं, वैसी स्थिति में दो नए सिंगर अचानक आकर अपनी आवाज में लोक गीत गाकर कम ही दिनों में सभी के दिलों में राज करने लगते हैं। इससे बड़ी खुशी की बात लोक गीतों के लिए क्या हो सकती है।

डुग्गर प्रदेश की लोक गीतों की श्रृंखला को लोकप्रिय बनाने के लिए भाई-बहन की ये जोड़ी जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब और हिमाचल में जमकर वाहवाही लूट चुकी है। भाई-बहन की जोड़ी रूही और जूही की जुगलबंदी के पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मुरीद हो गए। Jitendra singh ने इन दोनों लोक गायक के गाने का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था, जिसके बाद से हर तरफ इनकी चर्चाएं होने लगी थी।

रूही और जूही के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं , इनके चाहने वाले लाखों फैंस हैं। The Duggar Siblings-Roohi & Juhi का एक ‘The Roohi Juhi channel’ नाम का एक Youtube चैनल है , जिनपर 50 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। इनके गानों का इंतजार इनके फैंस बेसब्री से करते हैं। इनके हर गानों पर हज़ारों Views आते हैं। कोरोना महामारी पर गाया  हुआ इनका गाना ‘कदों जाणा तू करोनेया’ 2020 में बहुत ज्यादा फेमस हुआ था। ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि ये दोनों युवा गायक अगर ऐसे ही लोक संगीत के क्षेत्र बेमिसाल काम करते रहें तो आने वाले दिनों में लोक संगीत को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।  

The Duggar Siblings-Roohi&Juhi की कहानी

रूही और जूही की जोड़ी मूल रूप से जम्मू कश्मीर राज्य के कठुआ शहर के पटेल नगर से आते हैं। इनका परिवार अभी जम्मू के तवी विहार कॉलोनी सिद्दड़ा में रहता है। अपने गायक पिता के तरह इन दोनों भी अपने गीतों से समाज में नाम कमाना शुरू कर दिया है। जम्मू कश्मीर के जाने-माने गजल गायक सूरज सिंह के बेटा (रूही ) और बेटी (जूही) है। रूही सिंह एक फुल टाइम रेडियो जॉकी है। इन्होनें पत्रकारिता की पढ़ाई की है और MIT से वीडियो प्रोडक्शन का कोर्स किया है। वहीं जूही सिंह एक गायक और अभिनेत्री है। इन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से थिएटर में मास्टर किया है। इन दोनों भाई-बहन के संगीत का सफर घर से ही शुरू हुआ था।

इनके पिता सूरज सिंह ने बताया है कि मेरे दोनों बच्चे बचपन से ही मुझे देखकर घर में ही गाना गाया करते थे। मुझे देख-देख कर गानों का रियाज करते थे। शुरूआती दिनों की संगीत की शिक्षा मेरे दोनों बच्चों ने मेरे से ही ली है। सूरज सिंह बताते हैं कि संगीत एक ऐसी कला है, जिसे प्रैक्टिस के बिना नहीं सीखा नहीं जा सकता है। ये एक ऐसी शानदार थैरेपी है जो लोगों को अपनी ओर बड़ी तेजी से आकर्षित करती है। आपको बता दें जूही ने कई फीचर फिल्में की हैं। ‘जहां’ नामक बॉलीवुड फिल्म में बचपन का किरदार निभाया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता जिम्मी शेरगिल और मनीषा लाम्बा मुख्य भूमिका में थे।  

डोगरी गानों में प्रयोग ज्यादा हिट हुआ

रूही-जूही का डोगरी भाषा में प्रयोग ज्यादा हिट हुआ था, अन्य के मुकाबले। ये दोनों ने अपने डोगरी गानों में गानों की धुन और बोल में ज्यादा छेड़छाड़ ना  करते हुए, बस गानों का स्टाइल बदला था। हालांकि ये बहुत मुश्किल प्रयोग था लेकिन इन दोनों गायकों के द्वारा इसे बड़ी संजीदा और बेहतरीन तरीके से निभाया गया। रूही-जूही द्वारा ज्यादतर गानों में डोगरी टच का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है। इन दोनों का डोगरी गानों का म्यूजिक वीडियो भी Youtube पर काफी फेमस होता है। इन्होंने डोगरी में सभी मैशअप गिटार पर गाए हैं, जो बहुत हिट हुए और इनके फैन्स इन सभी मैशअप को बेहद पसंद करते हैं।  

The Duggar Siblings-Roohi&Juhi के सुपरहिट गाने

रूही-जूही ने यूं कुछ ऐसे गाने  जो सुपरहिट हुए हैं- उनके नाम डोगरी द मन राखियों, मीठी बोल, बदली, मेहरमा, जम्मू दिए शैल गोरिए, डोगरी रामायण, बनाया ना कापेया आदि हैं। आने वाले सालों में रूही-जूही अपने कई बड़े प्रोजेक्ट अपने दर्शकों के सामने आने वाले हैं।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds