BJP की लिस्ट में नहीं दिखे अन्नामलाई, तमिलनाडु की राजनीति में उठे बड़े सवाल| Tamil Nadu BJP Candidate List

Nandani | Nedrick News Tamil Nadu Published: 04 Apr 2026, 12:57 PM | Updated: 04 Apr 2026, 12:57 PM

Tamil Nadu BJP Candidate List: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की कैंडिडेट लिस्ट ने सियासी हलचल तेज कर दी है। पार्टी ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि राज्य में बीजेपी का बड़ा चेहरा माने जाने वाले के. अन्नामलाई का नाम इसमें शामिल नहीं है।

इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या पार्टी ने अन्नामलाई को साइडलाइन कर दिया है या इसके पीछे कोई बड़ी रणनीति काम कर रही है।

और पढ़ें: ‘देश के मुद्दे छोड़ समोसे-पिज्जा पर बहस?’, राघव चड्ढा पर बरसे भगवंत मान, आतिशी ने भी कसा तंज | Bhagwant Mann Slams Raghav Chadha

लिस्ट में बड़े चेहरे, फिर भी अन्नामलाई गायब | Tamil Nadu BJP Candidate List

बीजेपी ने अपनी सूची में कई बड़े नामों पर दांव खेला है। इनमें तमिलिसाई सुंदरराजन, एल. मुरुगन, वनाथी श्रीनिवासन और नैनार नागेंद्रन जैसे चेहरे शामिल हैं। इतने बड़े नेताओं को मैदान में उतारने के बावजूद अन्नामलाई का नाम न होना कई सवाल खड़े कर रहा है, खासकर तब जब उन्हें राज्य में बीजेपी का सबसे प्रभावी चेहरा माना जाता है।

अन्नामलाई ने दी बधाई, लेकिन सवाल बरकरार

लिस्ट जारी होने के बाद अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर सभी उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि वह चुनाव प्रचार में पूरी ताकत से जुटेंगे। हालांकि उनके इस बयान के बावजूद यह सवाल बना हुआ है कि आखिर वह खुद चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह फैसला सिर्फ सामान्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई परतें हो सकती हैं।

क्या है अन्नामलाई की ताकत?

के. अन्नामलाई को तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने का बड़ा श्रेय दिया जाता है। वह पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं और नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर राजनीति में आए। जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है और वह भीड़ जुटाने में माहिर नेता हैं। इसके अलावा उन्हें पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी नेताओं में गिना जाता है। अन्नामलाई की खासियत यह भी है कि वह डीएमके और एआईएडीएमके दोनों के खिलाफ खुलकर आक्रामक रुख अपनाते रहे हैं।

टिकट न मिलने के पीछे क्या है वजह?

बीजेपी के इस फैसले को रणनीतिक बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी नहीं चाहती कि उसकी सहयोगी AIADMK के साथ कोई तनाव बढ़े। दरअसल, अन्नामलाई और AIADMK के बीच पहले से ही रिश्ते ज्यादा सहज नहीं रहे हैं। यहां तक कि अन्नामलाई गठबंधन के खिलाफ भी नजर आए थे। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि सहयोगी दल के दबाव में यह फैसला लिया गया।

सीट शेयरिंग और अंदरूनी खींचतान

तमिलनाडु में NDA के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत बीजेपी को 27 सीटें मिली हैं, लेकिन पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘कमल’ पर कुल 33 उम्मीदवार मैदान में होंगे। बताया जा रहा है कि अन्नामलाई को जिन सीटों कोयंबटूर नॉर्थ या सिंगानल्लूर से चुनाव लड़ना था, वे सीटें AIADMK के हिस्से में चली गईं। इससे उनका चुनाव लड़ना मुश्किल हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई खुद राज्य की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं, जबकि पार्टी के कुछ नेता उन्हें केंद्र की राजनीति में भेजने के पक्ष में हैं। इस मुद्दे को लेकर भी अंदरखाने मतभेद रहे हैं।

स्टार प्रचारक की भूमिका में अन्नामलाई

अन्नामलाई ने खुद स्पष्ट किया है कि उनका टिकट “काटा” नहीं गया है। उन्हें तमिलनाडु के साथ-साथ केरल और पुडुचेरी में भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। वह फिलहाल पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं और चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

29 अप्रैल को वोटिंग, नजरें अब नतीजों पर

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में बीजेपी की रणनीति और अन्नामलाई की भूमिका पर सबकी नजर बनी हुई है।

और पढ़ें: गिग वर्कर्स से मोबाइल रीचार्ज तक… जनता के मुद्दे उठाने वाले Raghav Chaddha की कुर्सी गई AAP का बड़ा सियासी दांव

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds