सूडान की इस सच्चाई से दुनिया अनजान! देश में महिलाएं सैनिकों को खाने के बदले अपना शरीर बेचने को मजबूर

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

इतिहास गवाह है कि युद्ध के दौरान महिलाओं और बच्चों का सबसे ज़्यादा शोषण होता है। इस समय सूडान इस कड़वे सच का शिकार हुआ है। सूडान में इस समय संघर्ष की स्थिति है, जो कई मानवीय स्थितियों को और भी बदतर बना रही है। देश में हालात की वजह से महिलाओं को भोजन के लिए अपने शरीर का सौदा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सूडान के शहर ओमदुरमन में, जहाँ महिलाएँ अपने शरीर और इज्ज़त बेचने को मजबूर हैं, उनका दावा है कि सेना उन्हें भोजन के बदले में उनके साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही है। उनके पास ऐसा करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

और  पढ़ें: सऊदी किंग की कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप, अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी भी उनके सामने है मुट्ठी भर

पीड़िता ने बया किया अपना दर्द

गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पीड़ित महिला ने बताया कि उसके सामने अपने बुजुर्ग माता-पिता और 18 साल की बेटी के लिए भोजन का इंतजाम करने की चुनौती थी। महिला ने कहा, ‘मेरे माता-पिता दोनों ही बहुत बूढ़े हैं और मैंने अपनी बेटी को कभी भी भोजन की तलाश में बाहर नहीं जाने दिया। मैं सैनिकों के पास जाती थी और उनके साथ सेक्स करने के बाद भोजन लेती थी। मेरे पास भोजन पाने के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं था।’

 Sudan Women forced make relation with soldiers for food
Source: Google

महिला के अनुसार, पिछले साल मई में उसे मीट प्रोसेसिंग फैक्ट्री में सैनिकों के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया था। फिर इस साल जनवरी में उसे फावा बीन्स के गोदाम में सैनिकों के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया।

महिला ने आगे कहा कि उसे यह सोचकर शर्म आती है कि उसे यौन उत्पीड़न सहना पड़ा और ज़िंदा रहने के लिए किसी के घर से चोरी करनी पड़ी। महिला ने कहा कि उसे अपने बच्चों का पेट पालने के लिए यह सब करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं, एक महिला ने कहा कि जब उसने सेक्स करने से इनकार कर दिया तो सैनिकों ने उसे प्रताड़ित किया।

 Sudan Women forced make relation with soldiers for food
Source: Google

सूडान की बड़ी आबादी भुखमरी की चपेट में

उत्तर पूर्वी अफ्रीका में स्थित देश सूडान करीब डेढ़ साल से युद्ध से जूझ रहा है। यह युद्ध सूडान की ही दो सेनाओं के बीच है। अप्रैल 2023 में शुरू हुए सशस्त्र संघर्ष के बाद से अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। सूडान विस्थापन और गंभीर खाद्य सुरक्षा से जूझ रहा है। इसके अलावा अप्रैल 2023 में संघर्ष शुरू होने के बाद महिलाओं के साथ बड़े पैमाने पर बलात्कार की खबरें भी सामने आईं। खार्तूम और दारफुर में आरएसएफ लड़ाकों पर बड़ी संख्या में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा।

और पढ़ें: बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन ने लिया हिंसक रूप, अब तक 39 लोगों की मौत, 2500 घायल, जानें प्रदर्शनकारियों की मांगें

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds