एक्टिंग ही नहीं इन बिजनेस से भी खूब कमाई करते हैं बॉलीवुड के ये बड़े सितारे! किसी का है रेस्टोरेंट तो किसी का…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 19 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिल्मी सितारों की कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग ही होता है। एड से लेकर फिल्मों तक में काम करके वो लाखों-करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। लेकिन कुछ बड़े सितारे ऐसे भी है, जिनका एक्टिंग के अलावा भी और कई तरह के साइड बिजनेस है, जिससे वो करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। 

अब फिल्मी दुनिया के करियर के बारे में तो कुछ कहा नहीं जा सकता। लोगों द्वारा किसी सितारे को चढ़ाने और उतराने में वक्त नहीं लगता। रातों रात किस्मत बदल जाती है। इसलिए जरूरी है फ्यूचर की प्लानिंग करना। इसी वजह से कुछ सितारों एक्टिंग के साथ साथ कुछ दूसरे बिजनेस भी करते हैं, जिससे भले ही फिल्मों में उनका करियर एक बार को डगमगा क्यों ना जाए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आर्थिक समस्याओं से ना जूझना पड़े। 

शाहरुख खान से लेकर सलमान, दीपिका, अनुष्का समेत कई सितारों के साइड बिजनेस हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के साइड बिजनेस के बारे में बताते हैं, जिनके जरिए वो मोटी कमाई करते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

सलमान खान

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की। सलमान का फिल्मी करियर तो अभी अच्छा चल ही रहा है। लेकिन फिल्मों के अलावा उनके दूसरे भी कई बिजनेस है, जिसके जरिए वो काफी कमाई करते हैं। सलमान फिल्मों का निर्माण भी करते हैं। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले अब तक कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। सलमान अक्सर ही अपने फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में नए सितारों को लॉन्च करते हैं। 

इसके अलावा उनकी बीइंग ह्मूमन फाउंडेशन के बारे में भी हर कोई जानता है। बीइंग ह्यूमन में कपड़े समेत कई चीजें बेची जाती है, जिसका कुछ हिस्सा चैरिटी में भी जाता है। सलमान ने जिम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी बीइंग स्ट्रॉन्ग भी शुरू की। साथ ही वो मंधाना रिटेल वेंचर्स के भी हिस्सेदार हैं। 

अक्षय कुमार

अब बात करते हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय की। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की लिस्ट में अक्षय का नाम शामिल हैं। साल में उनकी कई फिल्में आ जाती हैं, जिसके जरिए वो मोटी कमाई करते हैं। दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों की फोर्ब्स US सूची में 2019 में अक्षय का नाम भी शामिल था।

फिल्मों के अलावा अक्षय हरिओम एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन कंपनी और ग्राजिंग गॉट पिक्चर्स प्रोडक्शन कंपनी भी चलाते हैं। जिसके तहत गुड न्यूज, केसरी, 72 माइल्स-एक प्रवास जैसी फिल्मों का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा अक्षय कुमार प्रो-कबड्डी लीग फ्रेंचाइजी बंगाल वारियर्स के मालिक भी हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान की भी एक प्रोडेक्शन हाउस है, जिसका नाम रेड चिलीज एंटरटेनमेंट हैं। ये कंपनी ना सिर्फ फिल्मों का निर्माण करती है, बल्कि डिस्ट्रीब्यूशन का भी ध्यान रखती है। इसके अलावा ये तो आपको मालूम होगा ही कि IPL में शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स में जूही चावला को-फाउंडर हैं। साथ ही शाहरुख के पास कैरेबियन प्रीमियर लीग की टीम ट्रिबान्गो नाइट राइडर्स और T20 ग्लोबल लीग की टीम केप टाउन नाइट राइडर्स का भी मालिकाना हक है।

अनुष्का शर्मा 

अब बात करते हैं अनुष्का शर्मा की। अनुष्का पिछले कुछ सालों से फिल्मों में नजर नहीं आई। फिल्मों में काम करने के अलावा अनुष्का अपना खुद का प्रोडेक्शन हाउस भी चलाती हैं। जिसके तहत परी, बुलबुल, फिलौरी जैसी कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। ‘पाताल लोक’ वेब सीरीज का भी निर्माण अनुष्का के प्रोडेक्शन हाउस ने ही किया था, जिसके लोगों ने खूब पसंद भी किया। इसके अलावा अनुष्का शर्मा का ‘नुश’ नाम से खुद का कपड़ो का ब्रांड भी है। 

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्टर्स में दीपिका पादुकोण का शामिल हैं। एक एक्ट्रेस होने के साथ दीपिका एक बिजनेसवुमेन भी हैं। 2015 में उन्होंने  वैन ह्यूसेन के साथ मिलकर खुद का फैशन कलेक्शन ‘ऑल अबाउट यू’ शुरू किया था। साथ ही दीपिका का भी खुद का प्रोडेक्शन हाउस हैं, जिसके तहत ही उनकी फिल्म छपाक का निर्माण हुआ।

प्रियंका चोपड़ा 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज विदेशों में भी देश का नाम ऊंचा कर रही हैं। प्रियंका अंतराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही हैं। एक्टिंग के अलावा प्रियंका ने जून में ही न्यूयॉर्क में अपना खुद का एक रेस्टोरेंट भी खोला है। इसका नाम हा ‘सोना’। इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यहां लोग भारतीय व्यंजनों का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा भी खुद का प्रोडक्शन हाउस चलाी है, जिसमें हिन्दी के साथ-साथ मराठी फिल्मों का निर्माण भी होता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds