Runway 34 vs Heropanti 2 में से किस फिल्म को मिल रहा पब्लिक का बढ़िया रिस्पॉन्स?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 29 Apr 2022, 12:00 AM

सिनेमा के दीवानों के लिए आज दो बड़ी फिल्में थिएटर में रिलीज हुई है। अजय देवगन-अमिताभ बच्चन की Runway 34 और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 पर्दे पर लग गई। दोनों ही फिल्में काफी समय से चर्चाओं में बनी थीं। दो फिल्में एक साथ आती है, तो उनमें बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलता है। इसके साथ ही लोगों भी कंफ्यूजन रहते है कि आखिर वो कौन-सी फिल्म देखने थिएटर जाएं। अगर आप भी रनवे 34 और हीरोपंती 2 को लेकर कंफ्यूज है, तो थिएटर जाने से पहले जान लें दोनों फिल्मों का रिव्यू….

Runway 34 की हर तरफ हो रही तारीफ

Runway 34 थ्रिलर, संस्पेंस और इमोशन से भरी फिल्म है। अजय देवगन की ये फिल्म Real Incident पर बनाई गई है। यानी आपको फिल्म में एक सच्ची घटना से रूबरू होने का मौका मिलेगा। कैसे खतरनाक मौसम में फंसा एक प्लेन पायलट की सूझबूझ से बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच जाता है। हालांकि इसके बाद पायलट के खिलाफ एक हाई लेवल की जांच बैठा दी जाती है। Investigation में क्या कुछ निकल कर आता है। 

फिल्म को काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। सेलेब्स से लेकर ऑडियंस तक हर कोई फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा। फिल्म में कुछ नया दिखाने की कोशिश हुई और इसमें अजय देवगन सफल भी माने जा रहे है। अगर आपको भी थ्रिलर-संस्पेंस से भरी मूवीज पसंद है, तो Runway 34 मिस नहीं करनी चाहिए।

 

टाइगर के फैंस के लिए पैसा वसूल है हीरोपंती 2

अब बात करते है फिल्मी फ्राइडे को रिलीज हुई दूसरी बड़ी फिल्म हीरोपंती 2 की। टाइगर श्रॉफ के फैंस हमेशा ही उनकी एक्शन पैक्ड फिल्मों के इंतेजार में रहते है। अब टाइगर अपने चाहने वालों के लिए हीरोपंती 2 लेकर आ गए हैं। फिल्म में आपको टाइगर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी में जंग देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिलते दिख रहे हैं। टाइगर के फैंस को हीरोपंती 2 पसंद आ रही है और वो इसे फूल पैसा वसूल बता रहे है। हालांकि फिल्म की पूरी तरह से सेक्सेस सिर्फ और सिर्फ टाइगर श्रॉफ पर ही टिकी है। इसके अलावा मूवी में कुछ खास नहीं बताया जा रहा। नवाजुद्दीन के काम की भी तारीफ हो रही है, लेकिन टाइगर के अपोजिट नजर आ रही तारा सुतारिया के किरदार को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे। अगर आप टाइगर के फैन है या फिर आपको एक्शन मूवीज पसंद है, तो हीरोपंती 2 आप देख सकते हैं।

 Runway 34 vs Heropanti 2 में से किस फिल्म को मिल रहा पब्लिक का बढ़िया रिस्पॉन्स? — Nedrick News

Runway 34 vs Heropanti 2 में से किस फिल्म को मिल रहा पब्लिक का बढ़िया रिस्पॉन्स? — Nedrick News

Runway 34 vs Heropanti 2 में से किस फिल्म को मिल रहा पब्लिक का बढ़िया रिस्पॉन्स? — Nedrick News

क्लैश की रेस में कौन-सी फिल्म बाजी मारेगी, ये तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आने के बाद ही साफ हो पाएगा। हालांकि अभी जो रिएक्शन्स सामने आ रहे है, उसमें अजय देवगन की Runway 34 आगे निकलती नजर आ रही है। रियल इंसिडेंट पर बेस्ड इस थ्रिलर फिल्म की तरफ ऑडियंस का झुकाव ज्यादा नजर आ रहा है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds