RCB all-time team captain: Indian Premier League (आईपीएल) 2026 के सीजन से पहले Royal Challengers Bengaluru के बैटिंग कोच Dinesh Karthik ने अपनी पसंदीदा ‘ऑल-टाइम आरसीबी प्लेइंग इलेवन’ का ऐलान किया है। उनकी इस टीम ने क्रिकेट फैंस के बीच काफी चर्चा छेड़ दी है, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे फैसले किए गए हैं जिनकी बहुत कम लोगों को उम्मीद थी।
सबसे ज्यादा चर्चा कप्तानी को लेकर हो रही है। कार्तिक ने टीम की कमान दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli को नहीं दी, बल्कि युवा स्टार Rajat Patidar को अपना कप्तान चुना है।
कप्तानी पर सबसे बड़ा सरप्राइज (RCB all-time team captain)
कार्तिक ने अपनी इस ड्रीम टीम के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने कप्तानी के लिए पाटीदार को इसलिए चुना क्योंकि उन्होंने टीम को ऐतिहासिक खिताब दिलाया। पिछले सीजन में आरसीबी ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी और उस सफलता का असर कार्तिक की टीम चयन में साफ दिखाई देता है।
क्रिकबज से बातचीत में कार्तिक ने कहा कि कोहली ने कई सालों तक टीम की कप्तानी की और अच्छा नेतृत्व किया, लेकिन उनकी ऑल-टाइम आरसीबी इलेवन के कप्तान पाटीदार होंगे। उनके मुताबिक पाटीदार ने बहुत कम समय में बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रभाव छोड़ा है और खिताब जीतने के कारण वे आरसीबी के सबसे सफल कप्तान भी बन गए हैं।
गेल और डु प्लेसिस को ओपनिंग की जिम्मेदारी
बल्लेबाजी क्रम की बात करें तो कार्तिक ने ओपनिंग के लिए दो बड़े नाम चुने हैं Chris Gayle और Faf du Plessis। इस फैसले का मतलब है कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल विराट कोहली को ओपनिंग से हटाकर नंबर-3 पर रखा गया है। कार्तिक के इस फैसले ने भी काफी लोगों को हैरान किया है। नंबर-4 पर कप्तान रजत पाटीदार को जगह दी गई है, जबकि नंबर-5 पर आरसीबी के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक AB de Villiers को रखा गया है। डिविलियर्स को लंबे समय तक टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता रहा है।
जितेश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को अहम भूमिका
मिडिल ऑर्डर में कार्तिक ने कुछ दिलचस्प विकल्प चुने हैं। नंबर-6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज Jitesh Sharma को शामिल किया गया है, जिन्होंने आरसीबी के लिए अब तक सिर्फ एक सीजन खेला है। इसके बावजूद कार्तिक ने उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगिता को देखते हुए उन्हें अपनी टीम में जगह दी।
नंबर-7 पर ऑलराउंडर Krunal Pandya को चुना गया है। कार्तिक ने कहा कि अगर आज आरसीबी के पास ट्रॉफी है तो उसमें क्रुणाल की भूमिका काफी अहम रही। खासकर फाइनल मुकाबले और Chennai Super Kings के खिलाफ उनके मैच जिताऊ प्रदर्शन को उन्होंने याद किया।
गेंदबाजी में सिराज-चहल की जोड़ी
गेंदबाजी आक्रमण में कार्तिक ने अनुभव और रिकॉर्ड को ध्यान में रखा है। टीम में Harshal Patel और स्पिनर Yuzvendra Chahal को उनके शानदार आईपीएल रिकॉर्ड के आधार पर शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी Mohammed Siraj को दी गई है। वहीं प्लेइंग इलेवन में आखिरी नाम ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज Josh Hazlewood का है, जिन्होंने आईपीएल 2025 की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
दिनेश कार्तिक की ऑल-टाइम आरसीबी XI
कार्तिक की चुनी हुई ऑल-टाइम आरसीबी टीम इस प्रकार है:
क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), एबी डिविलियर्स, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और जोश हेजलवुड।
आईपीएल 2026 के सीजन से ठीक पहले आई इस खबर ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है। कई लोग कार्तिक के फैसलों को दिलचस्प बता रहे हैं, तो कुछ कोहली को कप्तानी न मिलने को लेकर हैरानी जता रहे हैं। हालांकि एक बात साफ है आरसीबी की इस ड्रीम टीम ने क्रिकेट जगत में चर्चा जरूर तेज कर दी है।
और पढ़ें: Pakistan Team: टी20 में भारत से हार का भारी दंड, PCB लगाएगा हर पाक खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना!
