Trending

क्या पंजाब में बढ़ने वाली है AAP की मुश्किलें? पार्टी से नाराज हुए यह दिग्गज नेता

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Aug 2021, 12:00 AM | Updated: 24 Aug 2021, 12:00 AM

पंजाब में आने वाले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में लग चुकी है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरु हो चुके हैं। पंजाब में मौजूदा समय में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार चल रही है।  

आने वाले चुनाव में कांग्रेस की ओर से सीएम फेस कैप्टन सिंह ही होंगे, इस बात को लेकर चर्चा जारी है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी भी आगामी चुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। 

पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल कर सरकार बनाने का दावा करते आ रही है लेकिन उससे पहले ही पंजाब AAP के भीतर कलह की खबरें सामने आई है। बताया जा रहा है कि AAP के फायरब्रांड सांसद और पंजाब AAP के प्रधान भगवंत सिंह मान पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने पार्टी के सियासी कार्यक्रमों से भी दूरी बना ली है।

क्या भगवंत मान होंगे सीएम फेस?

खबरों की मानें तो अगले चुनाव के लिए AAP की ओर से सीएम फेस घोषित करने में देरी को लेकर भगवंत सिंह मान नाराज बताए जा रहे हैं। उनके समर्थकों की ओर से लगातार भगवंत मान को सीएम फेस बनाए जाने की मांग की जा रही है। 

लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी की बेहतरीन लहर के बावजूद वह जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। ऐसे में उनके समर्थक पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उन्हें सीएम फेस बनाने की मांग कर रहे हैं। 

अगले साल देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। AAP ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अजय कोठियाल को सीएम फेस घोषित किया है। लेकिन पंजाब में इस मामले में लगातार देरी हो रही है, जिसे लेकर पार्टी में ही बवाल मचा हुआ है।

सिख समुदाय से कोई होगा सीएम फेस

बताते चले कि आम आदमी पार्टी के संरक्षक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीनें चंडीगढ़ में घोषणा की थी कि इस बार पंजाब में सीएम चेहरा घोषित किया जाएगा वह सिख समाज से होगा। पार्टी की ओर से सीएम फेस की रेस में भगवंत सिंह मान और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा का नाम सामने आ रहा है। 

अब पार्टी किसे सीएम फेस घोषित करेगी इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 वाली गलती नहीं दोहराना चाहेगी। 2017 चुनाव में पंजाब में आप की लहर होने के बावजूद पार्टी को हार मिली थी। क्योंकि पार्टी तय समय पर सीएम फेस घोषित नहीं कर पाई थी। 

जिसे लेकर अन्य पार्टियों ने यह भ्रम फैला दिया था कि अगर पंजाब में आप को जीत मिलती है तो कोई बाहरी व्यक्ति राज्य का सीएम बनेगा। लोग तो यह भी कहने लगे थे कि अरविंद केजरीवाल अपनी बीबी को पंजाब का सीएम बना सकते हैं। ऐसे में इस चुनाव में पहले ही AAP काफी सतर्क दिख रही है और फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds