प्रेमानंद जी के सत्संग: अगर संसारिक पढ़ाई का अध्यात्म में महत्व ही नहीं है तो हम पढ़ाई क्यों करें ?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 सितम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 25 सितम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

श्री प्रेमानंद महाराज जी जो वृंदावन में रहते हैं और राधा रानी को अपना ईश्वर साथ ही खुद को भक्त मानते हैं. महाराज जी की जुबान पर श्री जी का नाम होता है और श्री जी के नाम से ही वो भजन करते हैं. जहाँ प्रेमानंद महाराज जी जहाँ सुबह 2 बजे उठकर वृंदावन की परिक्रमा बांके बिहारी जी, राधा वल्लब के दर्शन और परिक्रमा रते हैं तो साथ ही राधा रानी के नाम का सत्संग भी करते हैं. वहीं इस बीच श्री प्रेमानंद महाराज ने बताया है क्यों पढ़ाई करें.

Also Read- प्रेमानंद जी के प्रवचन: महाराज जी से पहली बार कब और कहां मिलें श्रीकृष्ण. 

महाराज ने बताया क्यों है जरूरी पढ़ाई

दरअसल, श्री प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले 2 बच्चे आए थे जो भाई बहन हैं. वहीं इन दोनों बच्चों ने कहा कि हम नाम जप पाठ आदि गुरु जनों की कृपा से करते हैं. वहीं इस बीच इन दोनों  बच्चों ने बताया कि कई बार उन्हें पढाई के दौरान ध्यान आता है कि अगर संसारिक पढ़ाई का अध्यात्म में महत्व ही नहीं है तो हम पढ़ाई क्यों करें ? वहीं श्री प्रेमानंद महाराज जी ने इस सवाल का जवाब दिया है.

श्री प्रेमानंद महाराज जी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम इस सृष्टि में भेजे गये हैं तो हमें कोई न कोई सेवा मिलेगी. वहीं श्री प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि अगर हम सृष्टि से जुड़ा ज्ञान नहीं रखते हैं तो आप अच्छी पढाई नहीं करते हैं तो हमारे समाज की सेवा कैसे कर पाएंगे. इसी के साथ श्री प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि पढ़ाई करना भी भगवान का जप करना जैसा ही है.

वहीं महाराज जी ने ये भी कहा कि भजन पढ़ने में बाधक नहीं सहयक है और इसी वजह से हमें पढ़ाई करनी चाहिए. भगवत भाव से की जाने वाली सभी किर्या वो भगवान की सेवा है और इसी वजह से पढ़ाई करना बहुत जरुरी है. इसी के साथ महाराज ने कहा कि जो भी पढों भगवान की पूजा समझ के करो. वहीं महाराज जी ने ये भी हम पढाई नहीं करेंगे तो बुधिहीन हो जाएंगे और फिर हमारा मन पढ़ाई में भी भी लगेगा.

रोजाना 2 बजे वृंदावन की परिक्रमा करते हैं महाराज जी

श्री प्रेमानंद महाराज जी को किडनी की समस्या है लेकिन इस समस्या के बाद भी वो सुबह 2 बजे उठकर वृंदावन की परिक्रमा करते हैं. वहीं जब श्री प्रेमानंद जी महाराज जी जब सुबह 2 बजे उठकर वृंदावन की परिक्रमा करते हैं तब हजारों की संख्या में भक्त उनके दर्शन करने के लिए सड़कों पर खड़े रहते हैं. वहीं वृंदावन की परिक्रमा के बाद महाराज जी बांके बिहारी जी, राधा वल्लब के दर्शन और परिक्रमा करते हैं साथ ही राधा रानी के नाम का सत्संग भी करते हैं. वहीं महाराज जी अपने सत्संग के जरिए कई सारी खास बातें बताते हैं और इस समय दुनियाभर के उनके करोड़ो फैन हैं.

Also Read- प्रेमानंद जी के सत्संग: नाप जप से आपके अंदर भी आ जाएंगे ये पावर्स.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds