यूट्यूबर अरमान मलिक जब से बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दोनों पत्नियों के साथ आए हैं, तब से ये तीनों ही लगातार दर्शकों के निशाने पर हैं। लोग उनके बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अरमान मलिक और कृतिका मलिक भले ही बिग बॉस में हैं, लेकिन पायल मलिक घर से बेघर हो चुकी हैं, ऐसे में वो लगातार अपने यूट्यूब चैनल पर इस ट्रोलिंग को लेकर अपनी परेशानी जाहिर कर रही हैं। हाल ही में ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने अरमान मलिक से तलाक लेने और आत्महत्या करने की बात कही थी, जिसके बाद से उन्हें फिर से भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
पहले तलाक और फिर सुसाइड पर बोलीं पायल
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने शो छोड़ने के बाद से ही अपनी बात कहना बंद नहीं किया है। ऐसी अफवाहें हैं कि वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए यूट्यूब पर कमेंट कर रही हैं। अपने व्लॉग में वह बेबाक बयान देती हैं। वह कभी अरमान मलिक से तलाक लेने की बात करती हैं तो कभी ट्रोलिंग से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात करती हैं। बाद में उन्होंने अपने बयान से पलटी मार ली।
दरअसल, पायल मलिक ने एक व्लॉग शेयर किया है जिसमें वह कह रही हैं कि वह लोगों के तानों से इतनी परेशान हो गई हैं कि उन्होंने फैसला कर लिया है कि वह जल्द ही अरमान से तलाक ले लेंगी।
अपनी ही बात से पलटीं पायल मलिक
पायल का लेटेस्ट व्लॉग वायरल हो रहा है, जिसमें वो यूजर्स के सवालों का जवाब दे रही थीं। ऐसे में एक यूजर ने कहा कि आपको सुसाइड की बात नहीं करनी चाहिए, कम से कम आपको अपने बच्चों के बारे में तो सोचना चाहिए। पायल ने उस यूजर की बात से सहमति जताते हुए कहा कि ‘किसी को भी ऐसा कभी नहीं सोचना चाहिए, जिंदगी में हमेशा दुख और परेशानियां लगी रहती हैं। हर इंसान की जिंदगी में अच्छा और बुरा वक्त आता है। आप इसे कैसे जीते हैं, यही जिंदगी है।‘ तलाक को लेकर भी पायल ने अपना बयान बदल दिया है। टेलीक्रेट्स नाम के इंस्टा पेज पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि पायल मलिक ने अपने पति अरमान मलिक से तलाक नहीं लेने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना मन बदल लिया है, क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि उनकी पिछली सोच गलत थी। वो अरमान और अपने बच्चों के साथ अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने की योजना बना रही हैं।
पायल हो रही ट्रोल
अब लोग पायल मलिक के इन ड्रामे से तंग आ चुके हैं और उन्हें तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। कुछ यूजर तो पायल को इन सब बातों के लिए ‘ड्रामेबाज महिला‘ तक कह रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि वह सिर्फ सहानुभूति के लिए ऐसा कर रही हैं।
और पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: लवकेश कटारिया ने अरमान मलिक को लेकर कसा तंज, कहा-‘जो अपनी बीवी का ना हो सका…’













































