Pawan Singh Divorce Case: पिछले कुछ सालों से भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एक तरफ अपने करियर में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे है.. सिंगिग हो या फिर फिल्में सभी ब्लॉकबस्टर ही रहती है.. लेकिन रील लाइफ की चमक दमक में उनकी रियल लाइफ की उलझने भी कम नहीं है। 2018 में दूसरी शादी की लेकिन 2021 में उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर घरेलू उत्पीड़न और जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप लगाते हुए केस फाईल किया था और तलाक मांगा था, लेकिन तब से एक तरफ जहां ज्योति सिंह लगातार कोर्ट के चक्कर लगा रही थी कि पवन सिंह तलाक ले लें तो वहीं वो कोर्ट से गायब रहते थे।
जिसने कई बार ज्योति सिंह की उम्मीदें भी बांधी थी…लेकिन पवन सिंह ने दूसरी तरफ ज्योति सिंह की अपीलों को कोई भाव भी नहीं दिया…हालांकि आखिरकार पवन सिंह ने अपना फैसला सुना दिया है और कोर्ट में साफ साफ कहा कि उन्हें तलाक चाहिए..वो ज्योति सिंह जैसी लड़की के साथ नहीं रह सकते है। अपने इस वीडियो में हम जानेंगे कि पवन सिंह ने भरे कोर्ट में क्या कहा है।
टूट गई ज्योति सिंह की उम्मीद
दरअसल 25 मार्च को तलाक के मामले को लेकर पवन सिंह आरा सिविल कोर्ट में हाजिर हुए थे, जहां रिकॉन्सिलिएशन यानी सुलह की प्रक्रिया पर चर्चा की गई..मगर वहीं अब तक कोर्ट से पवन सिंह गायब रहते थे, तो वहीं बुधवार को जब पवन सिंह पहुंचे तो उनकी पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट से गायब दिखी थी. वहीं जज ने कोर्ट में सुलह कराने की बात कहीं तो पवन सिंह ने अपनी रूख पूरी तरह से साफ कर दिया। पवन सिंह के वकील सुमन सिंह मीडिया को पवन सिंह का अंतिम फैसला बताते हुए कहा कि पवन सिंह ने सुलह की सारी उम्मीदों को सिरे से खारिज करते हुए अपना रूख साफ कर दिया है। उन्होंने कोर्ट में कहा कि ज्योति सिंह के साथ अब सब खत्म हो गया है और उनके साथ रहना संभव नहीं है।
तलाक की जिद पर अड़े पावर स्टार
हालांकि ज्योंकि सिंह के वकील विष्णु धर पांडेय ने कहा कि वो किसी कारण से नहीं आ सकी, लेकिन अगली सुनवाई में वो अपना पक्ष रखेंगी। साथ ही उनके आने से फुल एंड फाइनल सेटलमेंट पर बात होगी..पवन सिंग जल्द से जल्द इस केस को खत्म करना चाहते है। वहीं मीडिया ने पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह से पूछा कि क्या ज्योति सिंह फिर से घर आ सकती है, दोनो के बीच सुलह हो लेकर परिवार का क्या सोचना है, जिसपर उन्होंने अपनी बात रखते हुए साफ किया कि ये तय करने वाले केवल पवन सिंह है, कि वो साथ रहना चाहते है या नहीं। इस मामले में कोई तीसरा इंसान फैसला नहीं कर सकता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल
हालांकि पवन सिंह के फैसले के बाद भी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो छठ पर्व में छठि मईया का आशिर्वाद लेने पहुंची है, साथ वो सोलह श्रृंगार में नजर आई है.. जिसे देखकर लोग कह रहे है कि वो पवन सिंह को अभी भी अपना पति मानती है और उनके साथ रहना चाहती है.. जिसके लिए 11 फरवरी की सुनवाई में ज्योति सिंह स्वीकार भी चुकी है..मगर पवन सिंह का रूख अब साफ कर चुका है कि इस शादी में अब कुछ भी बचाने जैसा नहीं बचा है। वेल देखना ये होगा कि इस रिश्ते का भविष्य क्या होने वाला है। वैसे पवन सिंह के फैन क्या चाहते है।





























