हेरा फेरी-3 नहीं ये होगा अक्षय-सुनील और परेश रावल की फिल्म का नया टाइटल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 Feb 2023, 12:00 AM | Updated: 23 Feb 2023, 12:00 AM

हेरा फेरी-3 नहीं होगा फिल्म का टाइटल 

अक्षय-सुनील और परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri ) के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो गयी है. वहीं इस बीच अब इस फिल्म के टाइटल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिसकी वजह से ये फिल्म इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. 

Also Read- बच्चों को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपना दर्द किया बयां, पत्नी और हाउस हेल्प के आरोपों पर कही ये बात!.

स्पेशल प्रोमो की चल रही है शूट

एंटरटेनमेंट पोर्टल से मिली रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय, सुनील और परेश ने फिल्म के लिए एक स्पेशल प्रोमो शूट किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निर्माताओं को शूटिंग शुरू करने के लिए अभी कोई प्लानिंग नहीं की है। प्रोमो को जल्दबाजी में शूट किया गया है और यह केवल दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करने के लिए है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा पर अभी काम चल रहा है। वहीं इस बीच कहा गया है कि इस फिल्म का हेरा फेरी 3 (Hera Pheri-3) नहीं है. 

हेरा फेरी-3 नहीं ये होगा अक्षय-सुनील और परेश रावल की फिल्म का नया टाइटल! — Nedrick News

हेरा फेरी 3 नहीं बल्कि हेरा फेरी 4 होगा नाम 

वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि हेरा फेरी के निर्माता अभी तक फिल्म की स्क्रिप्ट बोर्ड पर नहीं ला पाए हैं और ना ही फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेसेस का सिलेक्शन हुआ है। वहीं, जो प्रोमो शूट किया गया है, उसे अगले हफ्ते रिलीज किया जाएगा। वहीँ इस बीच कहा जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के टाइटल को लेकर खुलासा हुआ है कि फिल्म का टाइटल हेरा फेरी 3 नहीं बल्कि हेरा फेरी 4 है.

2000 में आई थी हेरा फेरी फिल्म 

हेरा फेरी-3 नहीं ये होगा अक्षय-सुनील और परेश रावल की फिल्म का नया टाइटल! — Nedrick News

आपको बता दें, प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हेरा फेरी 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय, सुनील, परेश और तब्बू लीड रोल में थे। दूसरा पार्ट 2006 में आया, जिसे नीरज वोरा द्वारा निर्देशित किया गया था। इसमें अक्षय, परेश, सुनील, बिपाशा बसु, राजपाल यादव और रिमी सेन लीड रोल में थे

Also Read- जानिए क्या है दादा साहब फाल्के के नाम दिए जाने वाले दोनों अवार्ड में अंतर और इस बार किन सितारों को मिला ये आवार्ड. .

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds