नेपाल में मची भारी तबाही! भोटेकोशी नदी का तांडव, दर्जनों जवान लापता | Nepal Flood Update

Rajni | Nedrick News Nepal Published: 26 अगस्त 2026, 11:40 PM Updated: 26 अगस्त 2026, 11:40 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Nepal Flood News: प्रकृति के प्रकोप और समय पर चेतावनी न मिलने के खामियाजे ने नेपाल में एक बड़ी त्रासदी को जन्म दे दिया है। रसुवा जिले में बुधवार को तिब्बत की ओर से आई अचानक बाढ़ (Flash Flood) ने भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी के उफान में बहने से कम से कम 7 लोगों की जान चली गई है, वहीं चीन सीमा के पास तिमुरे में तैनात सशस्त्र पुलिस बल (APF) के 9 जवान लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा के कारण नेपाल-चीन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, कई घर और जलविद्युत परियोजनाएं पूरी तरह तबाह हो गई हैं। सुरक्षा बल युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।

और पढ़ें: विदेश में ब्रांड की क्वालिटी बढ़िया लेकिन भारतीयों के साथ धोखा क्यों! | Brand Fraud

Nepal Flood से हुआ भारी नुकसान

यह विनाशकारी आपदा बुधवार सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय) आई, जब तिब्बत (चीन) की तरफ से अचानक पानी का भारी सैलाब आ गया। रसुवा जिले के तिमुरे (Timure) और स्याफ्रुबेसी (Syabrubesi) इलाकों में इस बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है।

बाढ़ के तेज बहाव ने लोगों के घरों, पुलों, जलविद्युत परियोजनाओं (Hydropower projects) और चीन सीमा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को पूरी तरह से बहा दिया। नेपाल विद्युत प्राधिकरण के अनुसार, इन पनबिजली परियोजनाओं को पहुंचे नुकसान के कारण देश का लगभग 430 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप हो गया है।

बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय पुलिस को युद्ध स्तर पर तैनात किया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। बुधवार दोपहर तक कम से कम 25 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस बीच, नेपाल के प्रधानमंत्री ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

प्रभावित क्षेत्रों से संपर्क बहाल

इलाके में संचार और बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप होने के कारण प्रशासन को नुकसान और हताहतों का सटीक डेटा जुटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, मलबे और तेज बहाव की वजह से नुकसान का आंकड़ा काफी बड़ा हो सकता है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे प्रभावित क्षेत्रों से संपर्क बहाल होगा, स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।

 

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds