Trending

Deactivate Aadhaar card: मोदी सरकार ने 2.5 करोड़ आधार कार्ड किए बंद, कहीं आपका आधार भी तो नहीं हुआ डीएक्टिव?

Shikha Mishra | Nedrick News New Delhi Published: 07 Feb 2026, 07:28 AM | Updated: 07 Feb 2026, 07:28 AM

Deactivate Aadhaar card: आज के डिजिटल (digital) जमाने में आधार कार्ड (Aadhaar card) हर भारतीय की सबसे अहम पहचान बन चुका है। बैंक खाता खुलवाना हो (opening a bank account), गैस सिलेंडर की सब्सिडी लेनी हो (gas cylinder subsidy) , राशन (Ration), पेंशन (pension), स्कॉलरशिप (scholarship) या किसी भी सरकारी योजना का फायदा उठाना हो हर जगह आधार कार्ड जरूरी होता है।

ऐसे में अगर आधार से जुड़ी जानकारी गलत हो जाए या उसका गलत इस्तेमाल होने लगे, तो आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए मोदी सरकार (Modi government) ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा आधार कार्ड डीएक्टिवेट (deactivate aadhaar card) (बंद) कर दिए हैं। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है सरकार के इस कदम का जनता को क्या फायदा होगो और उन पर क्या असर पड़ेगा।

सरकार ने इतने आधार कार्ड क्यों बंद किए?

केंद्रीय आईटी मंत्री जितिन प्रसाद (Union IT Minister Jitin Prasada) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत में करीब 134 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड (Aadhaar card) है। सरकार चाहती है कि आधार से जुड़ा हर रिकॉर्ड सही, अपडेटेड और भरोसेमंद हो। इसी वजह से देशभर में आधार डेटा की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ऐसे आधार कार्ड बंद (deactivate aadhaar card) किए जा रहे हैं जो मृत लोगों के नाम पर थे या फिर फर्जी और गलत जानकारी से बनाए गए थे। अब ये आधार कार्ड किसी काम के नहीं रहेंगे और इनका गलत इस्तेमाल भी नहीं हो पाएगा।

Aadhar Card बंद होने से आम लोगों को क्या फायदा होगा?

सरकार के इस फैसले से कई बड़े फायदे होंगे जैसे अब कोई भी व्यक्ति मृत व्यक्ति के आधार से सरकारी योजनाओं का गलत फायदा नहीं उठा पाएगा, आधार से जुड़ा डेटा ज्यादा सटीक और भरोसेमंद बनेगा, धोखाधड़ी और फर्जी लेन-देन के मामले कम होंगे, लोगों का भरोसा बढ़ेगा कि उनका पहचान पत्र पूरी तरह सुरक्षित है। बैंकिंग (banking), ऑनलाइन ट्रांजैक्शन (online transaction) और डिजिटल सेवाएं (digital services) पहले से ज्यादा सुरक्षित होंगी।

आखिर आधार कार्ड क्यों डीएक्टिव किया जा रहा है?

आसान भाषा में समझें तो इसके पीछे बड़ी वजहें ये हैं कि मृत लोगों के आधार का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए जैसे कई मामलों में मृत व्यक्ति के आधार से सरकारी योजनाओं का फायदा, बैंक, सिम और सब्सिडी गलत तरीके से ली जा रही थी। इसे रोकने के लिए ऐसे आधार बंद किए गए। वहीं फर्जी और डुप्लीकेट आधार (Duplicate Aadhaar card) खत्म करने के लिए और कुछ लोगों के पास एक से ज्यादा आधार या गलत जानकारी से बने आधार पाए गए, ऐसे आधार भी निष्क्रिय किए जा रहे हैं।

साथ ही काले धन (black money) और धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए ताकि फर्जी आधार (Fake Aadhaar Card) के जरिए बैंक खाते (bank accounts), प्रॉपर्टी डील (property deal), बड़े लेन-देन जैसे काम किए जा रहे थे, अब ये सब मुश्किल हो जाएगा। बता दें कि सरकारी रिकॉर्ड (government records) को साफ और सुरक्षित रखने के लिए सरकार चाहती है कि सिर्फ जीवित और सही पहचान वाले लोगों का ही आधार Active रहे। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए और गलत पहचान से होने वाले अपराधों पर भी इससे रोक लगेगी।

कहीं आपका आधार कार्ड तो बंद नहीं हो गया? ऐसे करें चेक

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड (Aadhaar Card Active है या नहीं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर बैठे चेक कर सकते हैं—
1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें
2. Aadhaar Status या Aadhaar Verification ऑप्शन पर क्लिक करें
3. अपना आधार नंबर और जरूरी जानकारी भरें
4. कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका आधार Active है या Deactive
जरूरी बात जीवित लोगों का आधार आमतौर पर बंद नहीं किया जा रहा है। ज्यादातर वही आधार बंद हुए हैं जो मृत या फर्जी पाए गए। कभी गलती से आपका आधार बंद हो जाए, तो आप UIDAI केंद्र जाकर उसे दोबारा एक्टिव करा सकते हैं। कुल मिलाकर सरकार का यह कदम फर्जीवाड़ा रोकने, सिस्टम को मजबूत करने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds