मोदी का बड़ा फैन है ये कारोबारी, PM की सोने की मूर्तियां बनाकर दिखाई अपनी दीवानगी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 19 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

PM मोदी के  कार्यों से प्रभावित होकर इंदौर के सर्राफा कारोबारी ने बनवाई सोने की मूर्तियां 

भारत के प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के नज़ारे विदेशों समेत भारत देश के सभी राज्यों में देखने को मिलती है. वो जिस भी जगह जाते हैं हर कोई उनका फैन बन जाता है. वहीं इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में भी पीएम मोदी का एक ऐसा ही फैन है जिन्होंने PM मोदी कार्यों से प्रभावित होकर उनका सोने का स्वरुप बनाया है. 

सर्राफा कारोबारी है पीएम मोदी का फैन

मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्राफा कारोबारी निर्मल वर्मा पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन हैं। वहीं इस फैन ने पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर उनकी कई सारी सोने की मूर्तियां बनवाईं हैं। सर्राफा व्यापारी ने इसको लेकर पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात करने के लिए समय की मांग की है।

मोदी का बड़ा फैन है ये कारोबारी, PM की सोने की मूर्तियां बनाकर दिखाई अपनी दीवानगी — NEDRICK NEWS

पीएम मोदी से करी गुजारिश

सर्राफा व्यवसायी निर्मल वर्मा ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र में लिखा कि पीएम मोदी ने जिस तरह से देश में विभिन्न तरह के विकास कार्य किए, वह काबिले तारीफ हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण, उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। ये काफी सराहनीय कार्य हैं. पीएम मोदी के इन्हीं कार्यों को लेकर उन्होंने उनकी सोने की मूर्ति बनाई है। वहीं अब पीएम मोदी से मुलाकात करने के लिए उन्होंने  पत्र लिखा है और इस मुलाकात के दौरान वो पीएम की सोने की मूर्ति उन्हें  समर्पित करना चाहते हैं।

सर्राफा व्यवसायी विकास कार्य से हुआ खुश

सर्राफा कारोबारी निर्मल वर्मा का कहना है कि पीएम मोदी देश में जो विकास कार्य कर रहे हैं, वह काफी अलौकिक हैं। भारत में जिन मंदिरों का निर्माण उनकी अगुवाई में किया जा रहा है उसकी पूरे विश्व में इसकी सराहना हो रही है। निर्मल वर्मा का कहना है कि अपने हाथों से बनाई प्रतिमाओं को पीएम मोदी को देने के साथ ही इंदौर के जनप्रतिनिधियों को भी देंगे ही। साथ ही इन्हें आम आदमी भी उचित कीमत चुका कर खरीद सकता है। उन्होंने पीएम मोदी की एक सोने की मूर्ति की कीमत पांच हजार से 50 हजार तक रखी है। वजन और ग्राम के हिसाब से इसकी कीमत तय की गई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds