Diwali 2024: देवी लक्ष्मी की पूजा में इस फूल का है विशेष महत्व, दिवाली पर भूल गए तो अधूरी रह जाएगी पूजा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 Oct 2024, 12:00 AM | Updated: 21 Oct 2024, 12:00 AM

दिवाली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार पांच दिनों तक चलता है और विशेष रूप से देवी लक्ष्मी के स्वागत का दिन होता है। दिवाली के मौके पर मुख्य रूप से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि लक्ष्मी और गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी तरह के संकट दूर होते हैं। वहीं दिवाली पूजा में खासकर देवी लक्ष्मी की पूजा (Diwali Lakshmi Puja) में कमल के फूल का बहुत महत्व होता है। कमल के फूल को पवित्रता, आध्यात्मिकता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह देवी लक्ष्मी का पसंदीदा फूल है, जो धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी हैं। कमल के फूल के बिना लक्ष्मी पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं दिवाली पूजा में कमल के फूल का महत्व:

और पढे: धनतेरस से भाई दूज तक जानें अलग-अलग परंपराएं | Rituals of Dhanteras, Bhai Dooj in Hindus

पुराणों में मिलता है कमल का उल्लेख- Lotus Flower in Lakshmi Pooja

माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) के बारे में पुराणों में उल्लेख मिलता है कि उनका एक नाम कमला या कमलासना है, जिसका अर्थ है, कमल पर विराजमान होने वाली। कमल की एक और खासियत यह है कि कीचड़ में खिलने के बावजूद इस पर कोई दाग नहीं लगता। इसलिए माना जाता है कि जो व्यक्ति लक्ष्मी पूजा के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करता है, उस पर संसार में फैली बुराइयों का असर नहीं होता।

Lotus Flower in Lakshmi Pooja
Source: Google

कमल देवी लक्ष्मी का प्रतीक

कमल के फूल को देवी लक्ष्मी का वाहन और आसन भी माना जाता है। देवी लक्ष्मी को अक्सर कमल के फूल पर बैठे हुए दिखाया जाता है, जो दर्शाता है कि वह पवित्रता और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसके अलावा कमल का फूल कीचड़ में उगता है, फिर भी यह शुद्ध और पवित्र रहता है। यह पवित्रता और संतुलन का प्रतीक है, जो दर्शाता है कि व्यक्ति को भौतिक दुनिया में रहते हुए भी अपनी आध्यात्मिकता को शुद्ध और उच्च रखना चाहिए।

कमल का फूल धन और समृद्धि का आह्वान

दिवाली पर धन और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कमल के फूल (Lotus Flower in Lakshmi Pooja) का उपयोग देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद को आकर्षित करने और घर में सुख और समृद्धि लाने के लिए किया जाता है। यह फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन-संपत्ति सुनिश्चित करता है। इसके अलावा कमल के फूल को न केवल समृद्धि का बल्कि कर्म और ज्ञान का भी प्रतीक माना जाता है। यह व्यक्ति को बताता है कि समृद्धि के साथ-साथ जीवन में ज्ञान और अच्छे कर्म भी आवश्यक हैं।

Lotus Flower in Lakshmi Pooja
Source: Google

इसलिए, जब दिवाली की पूजा की जाती है, तो देवी लक्ष्मी की कृपा पाने और समृद्धि का आह्वान करने के लिए कमल के फूल का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। नेड्रिक न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

और पढ़ें: Diwali 2024: दिवाली से जुड़ी हैं ये धार्मिक मान्यताएं, जानें त्योहार से पहले क्यों की जाती है घर के हर इंच की सफाई

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds